
Meta के Ray-Ban Smart Glasses पर बड़ा खुलासा: बाथरूम से बेडरूम तक के प्राइवेट वीडियो देख रहे AI ट्रेनर!
AajTak
Meta RayBan स्मार्ट ग्लासेज दुनिया भर में काफी पॉपुलर हैं. इसे कंपनी ने भारत में भी लॉन्च कर दिया है. एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल बताया गया है कि इससे रिकॉर्ड किए गए फुटेज कंपनी के इंप्लॉइज देखते हैं.
AI और स्मार्ट ग्लासेज को लेकर दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है. Meta के Ray-Ban स्मार्ट ग्लास को नेक्स्ट जेनेरेशन टेक्नोलॉजी बताया जा रहा है. लेकिन अब इन्हीं ग्लासेज को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसने प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक Meta-Rayban स्मार्ट ग्लासेज से रिकॉर्ड होने वाली कुछ वीडियो क्लिप्स इंसान बैठकर भी देख रहे हैं. यानी जो लोग स्मार्ट ग्लास पहन रहे हैं, वे खुद भी निगरानी का हिस्सा बन सकते हैं.
27 फरवरी को स्वीडन के अखबार Svenska Dagbladet की एक इनवेस्टिगेशन में Meta Ray-Ban पार्टनरशिप और उसके AI ग्लासेज़ के काम करने के तरीके को देखा गया. जांच में सामने आया कि इन ग्लासेज़ से रिकॉर्ड हुई फुटेज कई लोगों तक पहुंचती है, जिनमें एआई को ट्रेन करने वाले ह्यूमन ट्रेनर भी शामिल हैं.
कपड़े बदलने से लेकर प्राइवेट मोमेंट्स, सबकुछ अनजाने में हुआ रिकॉर्ड?
केन्या के नैरोबी में स्थित एक कंपनी से जुड़े कुछ अनोनिमस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कि उन्होंने ऐसे वीडियो देखे हैं जिनमें लोग अपनी सबसे निजी और संवेदनशील स्थितियों में नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ने पहना Meta RayBan स्मार्ट ग्लासेज, हमने किया रिव्यू, कैमरा और AI वाले ये चश्मे क्यों है खास?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








