
Diabetes Control Tips: शुगर के मरीजों के लिए वरदान है सूरज की रोशनी! डायबिटीज मरीज जरूर पढ़ें
AajTak
'सेल मेटाबॉलिज्म' (Cell Metabolism) जर्नल में पब्लिश इस स्टडी के मुताबिक, सूरज की रोशनी में बैठना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है.
Diabetes Control Tips: भारत में 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं जिसमें से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों की संख्या अधिक है. अब टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अब उन लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी, बस रोजाना कुछ घंटे खिड़की के पास बैठना ही आपके लिए 'गेमचेंजर' साबित हो सकता है. यानी कि धूप में बैठकर भी ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है. 'सेल मेटाबॉलिज्म' (Cell Metabolism) जर्नल में पब्लिश इस स्टडी के मुताबिक, प्राकृतिक रोशनी यानी डे-लाइट शरीर में ग्लूकोज लेवल को बैलेंस रखने में मदद करती है.
आर्टिफिशियल लाइट नहीं असरदार
सूरज की रोशनी मूड को बेहतर करने और हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है लेकिन रिसर्चर्स का कहना है कि आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोग अपना 80 से 90 प्रतिशत समय घर या ऑफिस के अंदर बिताते हैं जहां वे आर्टिफिशियल लाइटों में रहते हैं जो सूरज की रोशनी जितनी तेज और असरदार नहीं होतीं.
हमारा शरीर सर्केडियन रिदम (Circadian Rhythm) यानी 24 घंटे की एक इंटरनल क्लॉक पर काम करता है. यही घड़ी हमारे डाइजेशन और शरीर के तापमान को कंट्रोल करती है. ये क्लॉक रोशनी के साथ तालमेल बिठाती हैं और प्राकृतिक रोशनी की कमी टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देती है.
रिसर्च में कैसे हुआ साबित?
वैज्ञानिकों ने इस थ्योरी को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने टाइप 2 डायबिटीज वाले 13 वॉलंटियर्स को सिलेक्ट किया और उन्हें 2 अलग-अलग मौकों पर 4-5 दिनों के लिए ऑफिस जैसे माहौल में रखा गया:

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









