
New Year 2026 Rashifal: नए साल 2026 का पहला महीना इन राशियों के लिए होगा लाभकारी, बनेगा ये दुर्लभ संयोग
AajTak
New Year 2026 Rashifal: नए साल 2026 में ग्रहों की चाल बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी. खासकर 10 जनवरी को गुरु और सूर्य के बीच बनने वाला प्रतियुति योग कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. यह योग आर्थिक, स्वास्थ्य और करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा.
New Year 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की चाल बहुत ही महत्वपूर्ण कहलाती है. जब भी कोई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है. यह गोचर और परिवर्तन आर्थिक, सेहत, धन और करियर के क्षेत्र में सबसे ज्यादा बदलाव करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, नए साल 2026 के पहले महीने में कई सारे योगों का निर्माण होने जा रहा है. 10 जनवरी 2026 को देवगुरु बृहस्पति और सूर्य देव एक दूसरे से 180 डिग्री पर स्थित होंगे और उससे प्रतियुति योग का निर्माण करेंगे.
ज्योतिष शास्त्र में प्रतियुति योग बहुत ही शुभ और विशेष माना जाता है. वैदिक ज्योतिष में गुरु-सूर्य की मित्रता बहुत ही गहरी मानी जाती है और यह युति हर राशि के लिए लाभकारी भी मानी जाती है. तो आइए जानते हैं कि नए साल में गुरु-सूर्य द्वारा बनने जा रही प्रतियुति योग से किन राशियों को धन-दौलत की प्राप्ति होगी.
मेष
मेष राशि वालों के लिए यह योग करियर में आगे बढ़ने के मौके लाएगा. नौकरी में मेहनत साफ नजर आएगी, जिससे प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात चल सकती है. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या नई डील मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी, लेकिन खर्चो पर नियंत्रण जरूरी रहेगा.
सिंह
सिंह राशि पर इस योग का प्रभाव काफी पॉजिटिव रहेगा. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी. जो लोग सरकारी नौकरी, राजनीति या प्रशासन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है. परिवार में भी आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा, जिससे आत्मसम्मान बढ़ेगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









