
Delhi EV Policy: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 35,000 की छूट... इन कारों पर भी सब्सिडी! नई ईवी पॉलिसी ड्राफ्ट में क्या-क्या है
AajTak
Delhi EV Policy Draft: इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के ड्राफ्ट के अनुसार, जो लोग अपने पेट्रोल टू-व्हीलर को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में बदलेंगे, उन्हें 35,000 से 40,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है. इससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत की उम्मीद है, क्योंकि एक बड़ा वर्ग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की खरीदारी करता है.
Delhi Electric Vehicle Policy: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है. नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (EV Policy) का ड्राफ्ट आने से पहले ही सरकार के इरादे साफ नजर आ रहे हैं. रेखा गुप्ता सरकार मिडिल क्लास को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट होने पर मोटी सब्सिडी देने की तैयारी में है. प्रदूषण से जूझ रही राजधानी के लिए यह नीति न सिर्फ जेब पर हल्की पड़ेगी, बल्कि दिल्ली की आब-ओ-हवा के लिए भी भारी राहत साबित हो सकती है.
इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के ड्राफ्ट के अनुसार, जो लोग अपने पेट्रोल टू-व्हीलर को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में बदलेंगे, उन्हें 35,000 से 40,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह कदम खासतौर पर उन मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है, जिनके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआती कीमत अब तक एक बड़ी समस्या बनती रही है.
देश में ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स की शुरुआती कीमत तकरीबन 1 लाख रुपये है. ऐसे में यदि नई ईवी पॉलिसी के तहत 35,000 से 40,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है. तो इन वाहनों की कीमत लगभग 60-65 हजार रुपये के आसपास रह जाएगी. हालांकि इसके लिए ग्राहकों को अपने पुराने दोपहिया वाहनों (ICE) को ईवी में कन्वर्ट करना होगा.
नई नीति में कमर्शियल थ्री-व्हीलरों के लिए भी भारी सब्सिडी का प्रस्ताव है, ताकि ऑटो और ई-रिक्शा जैसे वाहनों को तेजी से इलेक्ट्रिक में बदला जा सके. इसके अलावा 20 लाख रुपये तक की पेट्रोल या डीजल कारों को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट कराने पर भी सब्सिडी देने की योजना है. इससे निजी कार मालिकों को भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने का प्रोत्साहन मिलेगा.
दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार नई ईवी पॉलिसी का ड्राफ्ट जनवरी के पहले सप्ताह तक सार्वजनिक किया जा सकता है. इसके बाद स्टेकहोल्डर्स और आम लोगों से सुझाव लेकर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सरकार का फोकस साफ है कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाई जाए. ताकि पारंपरिक फ्यूल (पेट्रोल, डीजल) पर निर्भरता करने के साथ-साथ ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिले और प्रदूषण से भी राहत मिल सके.
हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें पीडब्ल्यूडी, ट्रांसपोर्ट, डीपीसीसी और पर्यावरण विभाग सहित कई एजेंसियों से फीडबैक लिया गया. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक इस बैठक में कई नए पहलुओं पर चर्चा हुई और आने वाले दिनों में ठोस कार्रवाई की जाएगी.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











