
चेन्नई के एक शख्स ने सालभर में खरीदे 1 लाख से ज्यादा के कंडोम! इतने बार किया ऑर्डर
AajTak
स्विगी इंस्टामार्ट की 2025 रिपोर्ट बताती है कि लोगों ने इस साल रोजमर्रा की चीजों से लेकर महंगे सामान तक सब कुछ ऑनलाइन मंगाया, जिसमें कुछ ग्राहकों का खर्च और खरीदारी के तरीके सभी को हैरान कर गए.
ऑनलाइन शॉपिंग ने अब सिर्फ जरूरत की चीजें ही नहीं, बल्कि लोगों की आदतें और हैरान करने वाले खर्च भी सामने ला दिए हैं. स्विगी इंस्टामार्ट की 2025 की साल के लास्ट की रिपोर्ट कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले आंकड़े लेकर आई है, जो दिखाते हैं कि भारतीयों ने इस साल क्विक कॉमर्स पर कैसे और कितनी बेझिझक खरीदारी की.
स्विगी इंस्टामार्ट की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लोगों ने दूध और सब्जियों जैसी रोजमर्रा की चीजों से लेकर सोना और आईफोन जैसी महंगी चीजों तक सब कुछ ऑनलाइन मंगाया. सबसे ज़्यादा चेन्नई का एक कस्टमर चर्चा में रहा, जिसने पूरे साल में सिर्फ कंडोम पर 1 लाख रुपये से ज़्यादा खर्च कर दिए. इस ग्राहक ने साल भर में 228 बार ऑर्डर किए और कुल बिल 1,06,398 रुपये तक पहुंच गया.
इंस्टामार्ट पर हर सेकंड चार से ज्यादा पैकेट दूध ऑर्डर रिपोर्ट बताती है कि कंडोम इंस्टामार्ट पर एक बेहद लोकप्रिय प्रोडक्ट बन गया. हर 127 ऑर्डर में से एक में कंडोम शामिल था. खासतौर पर सितंबर महीने में इसकी बिक्री में 24% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रोजमर्रा की जरूरतों की बात करें तो दूध 2025 में भी भारत की सबसे जरूरी चीज बना रहा. आंकड़ों के अनुसार, इंस्टामार्ट पर हर सेकंड चार से ज्यादा पैकेट दूध ऑर्डर किए गए. कंपनी का दावा है कि इतना दूध 26,000 से ज्यादा ओलंपिक साइज के स्विमिंग पूल भर सकता है.
जानवरों के मालिकों ने भी किया दिल खोलकर खर्च पालतू जानवरों के मालिकों ने भी दिल खोलकर खर्च किया. चेन्नई के एक पेट लवर ने सिर्फ पालतू जानवरों के सामान पर 24.1 लाख रुपये खर्च कर दिए और उन्हें 'साल का बेस्ट पेट ओनर' कहा गया. वहीं फिटनेस के शौकीनों में नोएडा का एक यूजर सबसे आगे रहा, जिसने 1,343 प्रोटीन सप्लीमेंट्स ऑर्डर किए और पूरे साल में 28 लाख रुपये खर्च कर डाले. इसमें लग्जरी शॉपिंग भी पीछे नहीं रही. मुंबई के एक यूजर ने इंस्टामार्ट के जरिए 15.16 लाख रुपये का सोना खरीदा, जिससे साफ है कि क्विक कॉमर्स अब सिर्फ किराने तक सीमित नहीं रहा.
दूसरी तरफ, बेंगलुरु के एक यूजर ने साल का सबसे छोटा ऑर्डर किया- सिर्फ 10 रुपये का प्रिंटआउट. कुल मिलाकर, स्विगी इंस्टामार्ट की 2025 की रिपोर्ट यह दिखाती है कि आज का भारतीय ग्राहक क्विक कॉमर्स का इस्तेमाल सिर्फ सुविधा के लिए नहीं, बल्कि हर छोटी-बड़ी जरूरत और शौक पूरा करने के लिए कर रहा है-चाहे वह दूध हो, कंडोम हो या फिर सोना.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









