
समुद्र किनारे पोज दे रही थी मॉडल, तभी बहा ले गई लहर... Video देख थम जाएंगी सांसें!
AajTak
फोटोशूट के दौरान एक विशाल लहर की चपेट में आकर चट्टानों से टकराने से ग्लैमरस मॉडल बाल-बाल बची. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. यह क्षण काफी डरावना है.
समुद्र किनारे फोटोशूट करवाते वक्त एक मॉडल खतरनाक चट्टान पर खड़ी होकर पोज दे रही थी. तभी अचानक पीछे से विशाल लहर उठी और मॉडल को बहा ले गई. इस हादसे में मॉडल बच गई, लेकिन उसे काफी चोट आई हैं.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो काफी डरावना है. क्योंकि, फोटोशूट के लिए पोज दे रही महिला अचानक से विशाल लहर की चपेट में आ गई. क्योंकि आसपास खतरनाक चट्टान और चट्टानी संरचनाएं थीं.
मिस्र के समुद्र तट पर हुआ ये हादसा न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र में दर्शनीय स्थलों की सैर कर रहे एक चीनी टूरिस्ट मॉडल बाल-बाल मौत से बची. जब एक विशाल लहर उन्हें चट्टानों से नीचे गिराकर बहा ले गया.
इस जगह का नाम है मर्सा मटरूह न्यूज़एक्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह पर्यटक कथित तौर पर मर्सा मटरूह में स्थित मटरूह आई नामक दर्शनीय स्थल का दौरा कर रही थी, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. वहां लोग आकर्षक चट्टानी संरचनाओं और शानदार लहरों को देखने के लिए आते हैं.
वहां ज्वार अप्रत्याशित रूप से चट्टानों से टकराती रहती है. इससे लहरों के क्षेत्र के बहुत करीब खड़े पर्यटकों के लिए खतरा पैदा हो सकता है, जैसा कि इस महिला के मामले में हुआ.
फोटोशूट के लिए पोज दे रही थी चीनी मॉडल इस वीडियो में, महिला को नारंगी रंग की पोशाक पहने हुए समुद्र की चट्टान में बने एक दर्रे में पोज देते हुए देखा जा सकता है. अचानक, उठती हुई लहरें विशाल चट्टानी छेद में घुस जाती है, जिसमें खड़ी होकर मॉडल पोज दे रही थी. लहर की टक्कर से मॉडल नीचे समुद्र में गिर जाती है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









