
फूड व्लॉगर ने इस तरह से खाई च्युइंगम, ऑनलाइन भड़के लोग... अकाउंट हुआ बैन
AajTak
एक फूड व्लॉगर ने च्युइंगम को सिरके में डुबाकर खाया और ऐसा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया. इसके बाद ऑनलाइन लोगों का गुस्सा इस कदर सामने आया कि उस फूड व्लॉगर का सोशल मीडिया अकाउंट बैन हो गया.
सिरके में भीगी हुई च्युइंगम खाने का वीडियो वायरल होने के बाद चीनी फूड व्लॉगर पर प्रतिबंध लगा दिया गया. उसने पहले भी कई चीजों को अजीबोगरीब तरीके से चखते हुए वीडियो बनाया था. इसमें सिरके में भिगोई हुई मछली के तेल की गोलियां भी शामिल थीं.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट, इस व्लॉगर को लाइव-स्ट्रीम के वायरल होने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया. इसमें उसने सिरके में भिगोई हुई च्युइंगम जैसे अजीबोगरीब खाद्य पदार्थों को टेस्ट करते हुए दिखाया था. नेटिजन्स ने बच्चों पर बुरा प्रभाव डालने के लिए ऐसी हरकतों की शिकायत की.
अजीबोगरीब तरीके से खाना खाते हुए बनाती थी वीडियो चीनी मीडिया आउटलेट द पेपर के अनुसार, @chenchenchen हैंडल से जानी जाने वाली इस फूड इन्फ्लुएंसर ने प्रतिबंध लगने से पहले तीन प्लेटफार्मों पर चौंका देने वाले 700,000 फॉलोअर्स और 10 मिलियन लाइक्स हासिल किए थे. ये इंफ्लुएंसर अजीबोगरीब तरीके से खाना खाने का वीडियो बनाती थी.
जून में @chenchenchen ने एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उसने मछली के तेल की गोलियों की एक बोतल को सिरके से भरे एक बर्तन में डाला और लगभग 20 गोलियां खा लीं. एक बार में इतनी अधिक मात्रा में मछली का तेल लेने की सुरक्षा पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे.
आमतौर पर वयस्कों को प्रतिदिन 3,000 मिलीग्राम से अधिक मछली का तेल नहीं लेने की सलाह दी जाती है. ऐसे में फूड व्लॉगर ने जितनी गोलियां खाई वो रिकंमेंडेड मात्रा से कहीं अधिक थी.
हाल में ही खाया था सिरके में भिगोया हुआ च्युइंगम लोगों की प्रतिक्रिया को नजरअंदाज करते हुए, उसने अगस्त में एक और वीडियो में यही हरकत दोहराई. एक अन्य वीडियो में, उसने सिरके में भिगोई हुई च्युइंगम की एक बोतल खा ली, जिसे 390,000 लाइक और 140,000 कमेंट मिले.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









