
IRFC से IRCON तक... आज रेलवे स्टॉक्स में बुलेट की रफ्तार? जानिए असली वजह
AajTak
Railway Stock Updates: रेलवे स्टॉक्स में तेजी की सबसे बड़ी वजह सरकार का रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता फोकस रहा है. Jupiter Wagons के शेयर में 9.63% और IRCON के शेयर में करीब 8.55% की तेजी देखी जा रही है.
पिछले कुछ दिनों से रेलवे स्टॉक्स (Railway Stocks) में तेजी देखने को मिल रही है. जिससे निवेशकों के रडार पर फिर से रेलवे सेक्टर के स्टॉक्स आने लगे हैं. मंगलवार को IRFC, RVNL, IRCON, RITES, RailTel, Titagarh Rail Systems और Jupiter Wagons जैसे रेलवे से जुड़े शेयरों में जोरदार तेजी का माहौल है.
List of Gainer Railway Stocks:
1. Indian Railway Finance Corporation (IRFC)- 4.66% 2. Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) Share- 3.28% 3. Jupiter Wagons Share- 9.63% 4. IRCON International share- 8.55% 5. Titagarh Rail Systems Share- 3.55% 6. RITES ltd share- 4.57% 7. RailTel share- 5.55% 8. Texmaco Rail & Engineering Share- 2.77%
दरअसल,ये सभी रेलवे स्टॉक्स जुलाई- 2024 में अपने उच्चतम स्तर पर थे, उसके बाद से लगातार गिरावट का सिलसिला चल रहा था. पिछले करीब 17-18 महीने के दौरान इन रेलवे स्टॉक्स में 70 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई. अभी भी कई स्टॉक्स अपने जुलाई-2024 के ऑल टाइम हाई प्राइस से 50 फीसदी से ज्यादा नीचे है.
अभी भी कुछ शेयर अपने हाई से 50 फीसदी नीचे
रेलवे स्टॉक RVNL अपने हाई से 30% नीचे अभी भी नीचे है. IRFC के शेयर 43 फीसदी नीचे, IRCON के शेयर करीब 50 फीसदी, Jupiter Wagons के शेयर 54 फीसदी और Titagarh Rail Systems के शेयर जुलाई-2024 के भाव से करीब 55 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









