
Mercury Retrograde 2025: 10 नवंबर से उल्टी चाल चलेगा बुध, इन राशियों को झेलनी पड़ सकती है मुसीबत
AajTak
Mercury Retrograde 2025: 10 नवंबर 2025 को बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे, इस दौरान संचार, संबंध, करियर और आर्थिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं. ‘ग्रहों का राजकुमार’ बुध जब उल्टी चाल चलते हैं, तो यह समय बहुत संवेदनशील होता है.
Mercury Retrograde 2025: वैदिक ज्योतिष में बुध को “ग्रहों का राजकुमार” कहा जाता है. यह वह ग्रह है जो व्यक्ति के निर्णयों में स्पष्टता और मानसिक संतुलन बनाए रखता है. बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं, लेकिन जब यह ग्रह अपनी वक्री चाल में चला जाता है, तो इनकी ऊर्जा उलटी दिशा में काम करने लगती है. 10 नवंबर 2025, रविवार, दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएगें. यह उल्टी चाल लगभग 20 दिनों तक यानी 30 नवंबर 2025 तक रहेगी.
वृश्चिक एक रहस्यमयी जल राशि है . जिसका स्वामी मंगल है और जिस पर केतु का गहरा प्रभाव रहता है. यह राशि गहराई, भावनाओं और गुप्त बातों की प्रतीक मानी जाती है. जब बुध, जो तर्क और संवाद का प्रतीक है, इस रहस्यमयी राशि में उल्टा चलता है, तो कई अनदेखे परिणाम सामने आते हैं. इस समय बुध की दृष्टि तीसरे, सातवें और दसवें भाव पर पड़ेगी. तीसरा भाव संचार, लेखन, भाई-बहन और यात्रा का है. सातवां भाव संबंध, साझेदारी और विवाह का है. वहीं दसवां भाव करियर, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र का है. ऐसे में कई आयामों पर अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है. जानते हैं कौन सी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि मेष राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल आठवें भाव में सक्रिय होगी. यह भाव अचानक होने वाली घटनाओं, गुप्त बातों, रहस्यों, आयु, और आकस्मिक लाभ या हानि का द्योतक है. इसलिए यह समय आपको उतार-चढ़ाव से गुजार सकता है. पैसों को लेकर इस अवधि में विवाद या मतभेद संभव हैं. किसी के साथ आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, वरना धन अटक सकता है या नुकसान हो सकता है.
कर्ज बढ़ने या अचानक वित्तीय संकट आने की भी संभावना है. निवेश, शेयर मार्केट या किसी जोखिमपूर्ण सौदे से दूर रहें. यह समय बचत पर ध्यान देने और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने का है. बुध वक्री का असर आपकी बातचीत और समझने की क्षमता पर पड़ सकता है. इस वजह से छोटी-छोटी बातों से भी गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं. पार्टनर, परिवार या सहयोगियों के साथ संवाद में संयम रखें.
उपाय: बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करें या गौशाला में दान देना शुभ रहेगा. “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जप रोजाना करें. नई शुरुआत, नया निवेश या नया कर्ज लेने से फिलहाल बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, विशेषकर रात में यात्रा टालें. यदि संभव हो तो गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरे वस्त्र धारण करें.
वृषभ राशि

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








