
Meerut Murder: दबंग युवकों ने शराब के नशे में फावड़े से काटकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव
ABP News
UP Meerut Murder: यूपी के मेरठ में प्रधानी के चुनाव में हुई रंजिश के चलते बुजुर्गी की बेरहमी से हत्या की गई है. हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया.
Elderly Murder in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दबंग युवकों ने शराब के नशे में एक वृद्ध की फावड़े से काटकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. हत्या से आक्रोशित एक समुदाय के लोगों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया. दोनों समुदाय के लोगों के बीच में टकराव भी हुआ. टकराव को देखते हुए बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा मामला मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के मोरना गांव का है. जहां अख्तर नाम के शख्स की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. गांव के ही 3 दबंगों पर हत्या करने का आरोप लगा है. हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर जाम लगाकर जमकर हंगामा भी किया. इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया. मामला बिगड़ता देख पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












