
Meerut Honour Killing: रिश्ते हुए शर्मसार, तड़पती रही बहन, हंसता रहा हत्यारा भाई; ये थी वजह
Zee News
आरोपी भाई को अपनी बहन के प्रेम प्रसंग का पता चल गया था. उसने लड़की को प्रेमी के साथ देख लिया था, जिसके बाद उसको मारने की प्लानिंग की और देर रात गोली मार कर बहन की हत्या कर दी.
मेरठ: भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से सामने आया है, जहां एक भाई ने अपनी बड़ी बहन के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. भाई को बहन के प्रेम संबंध (Love affairs) के बारे में पता चल गया था जिससे उसे बदनामी का डर था. मरने से पहले लड़की तड़पती रही और आरोपी भाई खड़े होकर हंसता रहा. जानकारी के अनुसार ये मामला मेरठ (Meerut) के सरधना (Sardhana) का है. जब घर में देर रात सब सो रहे थे तभी आरोपी आरिफ ने इस वारदात को अंजाम दिया. उसने बताया कि वो पहले भी अपनी बहन को मारने की कोशिश कर चुका है. जब लड़की तड़प रही थी तो आरोपी वहां खड़े होकर कह रहा था कि मैंने तुझे कई बार समझाया लेकिन तूने मेरी बात नहीं मानी और हमारी बदनामी कराती रही. आरोपी ने कहा कि परिवार की बहुत बदनामी हो रही थी, अब बहन को जन्नत में पहुंचा दिया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










