Meerut: 12वीं की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, CCTV में कैद वारदात
AajTak
मेरठ में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने अपार्टमेंट के टावर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. सुसाइड की दर्दनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सुसाइड की वजह को तलाशा जा रही है. कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ. परिजनों और उसके दोस्तों से बातचीत की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक खबर सामने आई. जहां एक 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने अपार्टमेंट के टावर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. मौके पर मौजूद परिजनों और उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पंचनाम किया. पुलिस सुसाइड की वजह को तलाश में जुटी है.
सुसाइड की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छात्रा के परिजनों की तरफ से अबतक पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है. बता दें, मूल रूप से खरखोदा निवासी रोहित अग्रवाल थाना मेडिकल शास्त्री नगर स्थित गोल्डन टावर में एक फ्लैट में रहते हैं. रोहित प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं और उनकी बेटी अवनी अग्रवाल मेरठ पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की शाखा में बारहवीं की छात्रा थी.
बताया जा रहा है कि अवनी सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे घर से स्कूटी की चाबी, हेलमेट और स्कूल का बैग लेकर घर से निकली पर वह स्कूल नहीं गई और सीधे अपने टावर की छत पर चली गई और लगभग सवा 10 बजे उसने टावर की छत से छलांग लगा दी. छत से कूदने के बाद परिजन तुरंत ही उसे अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर्स उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सुसाइड की वजह को तलाशा जा रही है. कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ. परिजनों और उसके दोस्तों से बातचीत की जा रही है. पुलिस पारिवारिक विवाद, पढ़ाई का प्रेशर के अलावा कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







