
MCD Elections Live Updates: 1.45 करोड़ वोटर चुनेंगे दिल्ली की 'छोटी सरकार', थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग
AajTak
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए आज वोट डाले जाएंगे. आज सुबह 8 बजे से इसके लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी. निकाय चुनाव में 250 वार्ड के लिए कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवान दूसरे राज्यों के 20 हजार होमगार्ड संभालेंगे.
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. स्थानीय निकाय चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं. आज सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे. एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. दिल्ली के रहने वाले 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दिल्ली में 100 साल से ज्यादा उम्र के 229 वोटर्स हैं, जबकि 80 से 100 साल के बीच वोटर्स की संख्या 2,04,301 है. पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 95,458 है. दिल्ली नगर निगम दुनिया के सबसे बड़े निकायों में से एक है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








