
MCD Election: चांदनी चौक, सिविल लाइन और जामा मस्जिद वार्ड में क्या है एमसीडी चुनाव की तैयारी ? जानें अपडेट
AajTak
चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में तीन वार्ड आते हैं. यहां सिविल लाइन, चांदनी चौक और जामा मस्जिद वार्ड हैं. पूरे क्षेत्र में एमसीडी चुनाव की चर्चा भी होने लगी है. चुनावी समर में उतरने की तैयारी कर चुके नेता तो प्रचार करना भी शुरू कर दिए हैं.
दिल्ली में कुछ ही दिनों बाद नगर निगम चुनाव होने वाले हैं. दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में सिविल लाइन (83 N), चांदनी चौक (84N) और जामा मस्जिद (85 N) वार्ड आते हैं. इन्हीं इलाकों में दिल्ली के मुख्यमंत्री और तमाम मंत्रियों से लेकर लेफ्टिनेंट गवर्नर तक रहते हैं. नार्थ एमसीडी में पड़ने वाले सिविल लाइन्स पॉश और सरकारी बंगलो का इलाका है तो वहीं चांदनी चौक और जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली के हिस्से हैं. यहां तंग गलियां और भीड़ भाड़ भरे बाजार, लाल किला और तमाम एतिहासिक धरोहरें हैं.
चांदनी चौक -
चांदनी चौक वार्ड में मौजूदा निगम पार्षद बीजेपी से रवि कप्तान है. वार्ड में लगभग 30 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. वहीं 70 प्रतिशत हिन्दू और सिख लोग रहते हैं और साथ में अपना व्यापार भी करते हैं. चांदनी चौक वार्ड अपने आप में दिल्ली के सबसे बड़ा धरोहर लाल किला और समेटा हुआ है, उसके साथ गौरी शंकर मंदिर , दिगंबर जैन मंदिर , शीश गंज गुरुद्वारा , फतेहपुरी मस्जिद जैसे धार्मिक स्थल है. जो वार्ड के लोगों को अनेकता में एकता के रूप में जोड़ता है. हाल में ही हुए चांदनी चौक में हुए पुनर्निर्माण में काफी लंबा वक्त लगा और उसके साथ कई वाद विवाद को लेकर वार्ड चर्चा में रहा है. इलाके में साफ सफाई की व्यवस्था तो दुरुस्त है, लेकिन पिछले काफी समय से चांदनी चौक में रिनोवेशन के काम से कारोबारियों में काफी निराशा थी. चाँदनी चौक वार्ड के निवासी और कारोबारी अरविंद खुराना का कहना है कि वार्ड में ज्यादातर कमर्शियल एरिया है. रिहायशी इलाके नाम के है जिसके कारण गलियों की साफ सफाई और मरम्मत को लेकर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.
सिविल लाइन -
सिविल लाइन वार्ड से मौजूदा निगम पार्षद बीजेपी से पूर्व मेयर अवतार सिंह है . वार्ड में मिक्स आबादी है, जिसमें हाई प्रोफाइल एरिया शामिल है. एलजी हाउस से लेकर दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और उनके कई मंत्रियों का आवास सिविल लाईन वार्ड में आता है. इसलिए यहां साफ सफाई से लेकर सारी व्यवस्थाओं पर सभी एजेंसियों की खास नजर रहती है. वार्ड के सिर्फ एक एरिया आजाद मार्किट के उत्तरी हिस्से में लगता है. जिसे नवाबगंज के नाम से जाना जाता है. यहां ज्यादातर मुस्लिम वोटर है, लेकिन इलाके में सीवर लाइन , साफ सफाई कमी और गंदगी का भर मार रहती है. यहां के निवासी मो. नाजिर कहते है कि सिर्फ सिविल लाईन वार्ड के नवाब गंज इलाके पुरी तरीके से अनदेखी की जाती है. यहां समस्याओं का भंडार है, साफ सफाई से लेकर गलियों की हालत बद से बदतर है.
जामा मस्जिद -

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






