
MCD Election: 'एक हजार BJP समर्थकों के वोट काटे गए', सांसद मनोज तिवारी का आरोप
AajTak
दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी के करीब एक हजार समर्थकों के वोट काटे गए हैं. इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो री-इलेक्शन की भी मांग करेंगे.
दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है. इसी बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के करीब एक हजार समर्थकों के वोट काटे गए हैं. इतना ही नहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि क्या बीजेपी के समर्थकों के वोट काट दिए जाएंगे.
बीजेपी सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट काटना और जोड़ना दिल्ली सरकार का काम है. साथ ही कहा कि अगर किसी का दो जगह वोट है तो वह एक जगह से वोट कटवा सकता है, लेकिन इसके लिए वोटर ही अप्लाई करेगा, लेकिन उससे पूछे बिना वोट कैसे काट सकते हैं.
अरविंद केजरीवाल के कट्टर ईमानदार सरकार को वोट देने की बात पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वह कट्टर बेईमानों औऱ भ्रष्टाचारियों के सरदार हैं. साथ ही कहा कि जिनके वोट काटे गए हैं, उनकी बात सुनी जानी चाहिए. बीजेपी सांसद तिवारी ने कहा कि इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. अगर जरूरत पड़ी तो री-इलेक्शन की भी मांग करेंगे.
AAP ने किया पलटवार
वहीं आम आदमी पार्टी ने मनोज तिवारी के आरोप पर पलटवार किया है. AAP विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मनोज तिवारी रोना बंद करें. क्योंकि जनता सब जानती है. दिल्ली के लोग बीजेपी के एमसीडी में 15 साल के शासन से त्रस्त हो चुके हैं. हमारी अपील है कि दिल्ली वाले वोट ज़रूर डालें. दिलीप पांडे ने कहा कि बीजेपी सारी मशीनरी को कंट्रोल करती है, और वो ऐसा रोना रोती है तो लगता है कि मजाक उड़ाया जा रहा है. बीजेपी अपनी जमीन खो चुकी है. उन्हें चुनाव के दिए ऐसा नहीं करना चाहिए.
इस दौरान दिलीप पांडे ने एक शेर पढ़कर मनोज तिवारी पर निशाना साधा.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








