
MCD चुनाव: AAP ने बॉबी किन्नर को दिया टिकट, बोलीं- जनता के काम फ्री में करवाऊंगी
AajTak
दिल्ली में पहली बार किसी राजनीतिक दल ने चुनाव के लिए ट्रांसजेंडर को टिकट दिया है. वार्ड में सामाजिक काम के ज़रिये छाप छोड़ने वाली बॉबी किन्नर को सर्वे में सबसे ऊपर पाया गया और उन्हें नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया गया. बॉबी साल 2017 में स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर भी नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी हैं.
दिल्ली के MCD चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी ने एक ट्रांसजेंडर को उम्मीदवार बनाया है. बॉबी किन्नर को सुल्तानपुर माजरा विधानसभा की सुलतानपुरी 43 A वार्ड से टिकट दिया गया है. बॉबी ने बताया कि वो अन्ना आंदोलन और बाद में पार्टी बनने के समय से AAP से जुड़ी हुई हैं. दरअसल, दिल्ली में पहली बार किसी राजनीतिक दल ने चुनाव के लिए ट्रांसजेंडर को टिकट दिया है. वार्ड में सामाजिक काम के ज़रिये छाप छोड़ने वाली बॉबी किन्नर को सर्वे में सबसे ऊपर पाया गया और उन्हें नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया गया. बॉबी साल 2017 में स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर भी नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी हैं.
बता दें कि 38 साल की बॉबी किन्नर 'हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति' की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष हैं. पिछले 15 सालों से बॉबी इस संस्था के साथ जुड़ी हुई हैं. बॉबी ने 9वी तक पढ़ाई की हुई है. बॉबी किन्नर का परिवार और खास तौर पर उनका छोटा भाई उम्मीदवारी से बेहद खुश है. बॉबी किन्नर शनिवार को अपने बहनोई के साथ आम आदमी पार्टी दफ्तर नामांकन पत्र भरने में लीगल मदद के लिए पहुंची थी.
'मेरे समाज के लोग राजनीति में आगे आए'
बॉबी किन्नर ने 'आजतक' से बातचीत में कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे समाज के लोग राजनीति में आगे आए पहले की तरह अब हमारे समाज के लोग राजनीति से दूर हो रहे हैं. हमारी समाज में बहुत से लोग पढ़े लिखे हैं. मैं चाहती हूं कि ऐसे तमाम लोग राजनीति में आए और समाज सेवा करें ताकि समाज में हमारा भी नाम बढ़े.
भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए काम करूंगी- बॉबी
अपने इलाके की समस्याओं का जिक्र करते हुए बॉबी किन्नर ने कहा कि आम लोगों को छोटे-छोटे काम और दस्तावेज बनवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है. अगर मैं पार्षद बनती हूं तो भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करूंगी. अधिकारियों को रिश्वत नहीं लेने दूंगी और जनता के काम फ्री में करवाऊंगी. बॉबी ने आगे कहा कि वह प्रचार के दौरान दिल्ली में केजरीवाल सरकार के कामकाज को जनता की बीच पहुंचाएंगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







