
'MCD चुनाव पर मेरी चिट्ठियों का असर, सत्येंद्र जैन की विधानसभा में सभी सीटें हारी AAP', सुकेश का एक और लेटर
AajTak
सुकेश चंद्रशेखर ने एक नया पत्र जारी किया है. उसने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ पत्र लिखने के लिए किसी ने उससे नहीं कहा था. ये पत्र उसने अपनी मर्जी से लिखे थे. उसने कहा कि पत्र में जो भी घटनाएं और दावे किए गए हैं वो सभी सत्य हैं.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक नया पत्र जारी किया है. उसने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ पत्र लिखने के लिए किसी ने उससे नहीं कहा था. ये पत्र उसने अपनी मर्जी से लिखे थे. उसने कहा कि पत्र में जो भी घटनाएं और दावे किए गए हैं वो सभी सत्य हैं. सुकेश ने आगे कहा है कि इन चिट्ठियों के लिखे जाने के बाद एमसीडी चुनावों पर काफी असर पड़ा है. आम आदमी पार्टी सत्येंद्र जैन की विधानसभा सीट के सभी वार्ड पर हार गई. वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चार सीटों में से 3 पर हार हुई. उसने फिर दोहराया है कि आप के इशारे पर उसे जेल के अंदर धमकाया जा रहा है. सुकेश चंद्रशेखर का नया पत्र उपराज्यपाल द्वारा गठित की गई कमेटी को सबूत पाए जाने के ठीक दो दिन बाद आया है.
BJP का केजरीवाल पर हमला
सुकेश के नए लेटर पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि क्या केजरीवाल अब भी कट्टर भ्रष्टाचारी का बचाव करेंगे? पूनावाला ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर की और चिट्ठी सामने आई है, जिसमें उसने महाठग केजरीवाल और वसूली कंपनी के बारे में बताया है. अब सात करोड़ रुपये का एक और आरोप लगाया गया है. हाल ही में एक जांच पैनल ने पाया कि सभी आरोप गंभीर हैं और इन पर विस्तृत जांच की जरूरत है. क्या केजरीवाल अब भी कट्टर भ्रष्टाचारी का बचाव करेंगे? वह खुद ही लाई डिटेक्टर टेस्ट क्यों नहीं लेते हैं?
सुकेश ने केजरीवाल और जैन पर लगाए आरोप
सुकेश ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर जो गंभीर आरोप लगाए थे, उसकी जांच पूरी हो गई है. आरोपों की जांच के लिए गठित प्रधान सचिव (गृह) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. इसमें सुकेश ने अपने दावों को दोहराया है. उसने समिति को बताया कि 60 करोड़ रुपये कहां, कब, किसको और क्यों दिए.
मंडोली जेल में दर्ज कराए गए थे बयान

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











