
MCD चुनाव: जगदीश टाइटलर बने कांग्रेस के चुनाव समिति के सदस्य, बीजेपी ने बताया सिख विरोधी फैसला
AajTak
एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से चुनाव समिति का ऐलान कर दिया गया है. इस लिस्ट में पार्टी की तरफ से जगदीश टाइटलर को भी सदस्य बना दिया गया है. बीजेपी इसे सिख विरोधी फैसला बता रही है. टाइटलर पर 1984 के सिख दंगों को लेकर आरोप हैं.
दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है. इस प्रदेश चुनाव समिति में जगदीश टाइटलर को भी सदस्य बनाया गया है. टाइटलर वहीं शख्स हैं जिन पर 1984 के दंगे को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं. बीजेपी ने चुनावी मौसम में इसे बड़ा मुद्दा भी बना लिया है और कांग्रेस पर हमलावर है.
शहनाज पूनावाला ने ट्वीट कर कहा है कि 1984 दंगों के पीड़ितों के घाव पर नमक छिड़कने के लिए कांग्रेस ने जगदीश टाइटलर को चुनाव समिति का सदस्य बनाया है. इससे पहले ये सज्जन कुमार को डिफेंड कर चुके हैं, फिर टाइटलर को प्रमोट किया. राजीव गांधी कहते थे कि बड़ा पेड़ जब गिरता है. यानी कि #CongressHatesSikhs. बीजेपी के कुछ दूसरे नेता भी कांग्रेस को सिख विरोधी बता रहे हैं और इसे फैसले को शर्मसार करार दे रहे हैं.
अब बड़ी बात ये है कि खुद कांग्रेस ने कई सालों तक जगदीश टाइटलर को कोई बड़ी भूमिका नहीं दी है. दिल्ली के वे बड़े नेता रहे हैं, लेकिन विवादों की वजह से पार्टी ने उन्हें साइडलाइन करने का काम किया है. वे पार्टी की बड़ी बैठकों में भी नहीं बुलाए जाते थे, लेकिन अब कई सालों बाद टाइटलर को बड़ा मौका दिया गया है. वे एमसीडी चुनाव से पहले प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य बन चुके हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











