
'MBS को पसंद करता हूं, चुनाव जीता तो...', ट्रंप ने सऊदी अरब को लेकर कर दिया बड़ा वादा
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले सऊदी अरब को लेकर बड़ा वादा किया है. उन्होंने बाइडेन प्रशासन पर सऊदी को रूस और चीन की तरफ धकेलने का आरोप लगाया. बाइडेन ने सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस की भी तारीफ की है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले सऊदी अरब से बड़ा वादा किया है. जो बाइडेन प्रशासन में सऊदी अरब के साथ अमेरिका के खट्टे-मीठे रिश्तों के बीच ट्रंप ने वादा किया कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो हमेशा सऊदी अरब की रक्षा करेंगे.
ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक से बात करते हुए ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) की खूब तारीफ की है. दुनिया के शीर्ष तेल उत्पादकों में शामिल सऊदी को लेकर ट्रंप ने कहा, ' मुझे नहीं लगता कि अमेरिका में तेल और गैस उत्पादन को बढ़ाने से सऊदी अरब या MBS नाराज होंगे. वो मुझे पसंद करते हैं, मैं उन्हें पसंद करता हूं, उन्हें हमेशा सुरक्षा की जरूरत होगी और मैं हमेशा उनकी रक्षा करूंगा.'
ट्रंप ने कहा कि पिछले 6 महीनों में उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस से बात की है. ट्रंप के इस ऐलान से माना जा रहा है कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो सऊदी अरब के साथ रिश्ते सुधारना उनकी सबसे अहम प्राथमिकताओं में शामिल होगा.
राष्ट्रपति बने तब पहले विदेशी दौरे में सऊदी गए थे ट्रंप
साल 2017 में जब ट्रंप राष्ट्रपति चुनकर आए थे तब अपने पहले विदेशी दौरे में सऊदी अरब गए थे. ट्रंप के कार्यकाल में सऊदी अरब-अमेरिका के रिश्ते काफी मजबूत थे लेकिन जब जनवरी 2021 में बाइडेन सत्ता में आए तब उन्होंने मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर सऊदी अरब को निशाने पर लिया जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया. हालांकि, बाद के सालों में बाइडेन ने सऊदी के साथ रिश्तों में स्थिरता लाने की कोशिश की है.
ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन पर आरोप लगाया कि सऊदी अरब को लेकर उनकी विदेश नीति ने उसे पश्चिम से दूर चीन के साथ कर दिया है. उन्होंने कहा, 'सऊदी अरब अब हमारे साथ नहीं है...अब वो चीन के साथ है. लेकिन वो चीन का साथ नहीं चाहता बल्कि वो हमारे साथ रहना चाहता है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








