
MBBS सेकेंड ईयर छात्रा का हॉस्टल में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला
AajTak
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा का शव हॉस्टल में पंखे से लटका मिला है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि छात्रा कानपुर की रहने वाली थी. उसकी रूममेट बाहर गई हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में जीएस मेडिकल कॉलेज की MBBS सेकेंड ईयर की छात्रा का शव हॉस्टल में लटका मिला है. इस मामले की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया. पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के जीएस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में शनिवार सुबह एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला. कमरा अंदर से बंद था. छात्रा की पहचान कानपुर निवासी शैलजा सिंघल के रूप में हुई है.
शैलजा सिंघल पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. वह कॉलेज के ही हॉस्टल में रह रही थी. बताया जा रहा है कि शैलजा की रूममेट किसी काम से बाहर गई थी. जब वह लौटी, तो कमरा अंदर से बंद था. उसने दरवाजा काफी देर तक खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला.
खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से लटक रहा था शव
इसके बाद उसने कॉलेज और छात्रावास के अधिकारियों को जानकारी दी. इस पर कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचा और कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







