
Mayor Election Controversy: BJP पर वोट चोरी करने का आरोप, AAP पार्षदों का चंडीगढ़ में प्रदर्शन
AajTak
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित गड़बड़ी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने मेयर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई. प्रदर्शन में पार्षद और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए थे, जिनपर पुलिस ने कार्रवाई भी की और पार्टी नेताओं समेत सभी को हिरासत में ले लिया.
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में कथित धांधली का आम आदमी पार्टी लगातार विरोध कर रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में '#VoteChorBJP' की तख्तियां ली हुई थी. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बलों की तैनाती करनी पड़ी.
आप कारकर्ताओं पर कथित रूप से पुलिस ने कार्रवाई भी की. सभी कार्यकर्ताओं समेत प्ररदर्शन में शामिल तमाम नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस एक्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी डॉक्टर एसएस अहलूवालिया सड़क पर गिर गए. उनके सिर में चोट आई. मौके पर देखा गया कि वह अपने सिर को पकड़े हुए हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर रखा है. वह सड़क ही बैठ गए. उनका दस्तार भी उतर गया. पुलिस ने उन्हें उसी हालत में हिरासत में लिया.
ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गिरफ्तार, सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को छिपाने में की थी मदद
भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता-पार्षद
प्रदर्शन में पार्टी के कई पार्षद और नेता भी पहुंचे थे, जिन्हें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया. मेयर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ता मेयर ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए. विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए मेयर कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई. चंडीगढ़ मानो छावनी में तब्दील हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मेयर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और कथित रूप से मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी न कभी प्राथमिकता रही, न ही लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








