
Matter Aera: 25 पैसे रनिंग कॉस्ट... 172KM रेंज! लॉन्च हुई दुनिया की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक
AajTak
Matter Aera दुनिया की पहली मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस गियर्ड बाइक है. आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों में गियर का कॉन्सेप्ट नहीं होता है. लेकिन बेहतरीन ऑफरोडिंग एक्सपीरिएंस के लिए अहमदाबाद बेस्ड मैटर मोटर्स ने अपनी इस बाइक में ये सुविधा दी है. कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक की रनिंग कॉस्ट महज 25 पैसे प्रति किमी है.
Matter Aera Electric Bike Launched: अहमदाबाद बेस्ड मैटर मोटर्स ने बेंगलुरू में अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 'Matter Aera' को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये दुनिया की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जो गियर के साथ आती है. आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों में ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का कॉन्सेप्ट देखने को नहीं मिलता है. इस बाइक के लिए कंपनी बेंगलुरु में एक एक्सपीरिएंस सेंटर भी शुरू करने की तैयारी में है जिससे ग्राहक स्वयं इस बाइक को करीब से देख और समझ सकेंगे.
लाइफ टाइम फ्री वारंटी...
दुनिया की पहली मैनुअल गियर-शिफ्टिंग सिस्टम (Geared Electric Bike) से लैस इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. लेकिन कंपनी का कहना है कि शुरुआती 500 ग्राहक इस बाइक को केवल 1.74 लाख रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस में बुक कर सकते हैं. इसके अलावा शुरुआती ग्राहकों को कंपनी इस बाइक की बैटरी के लिए फ्री लाइफ टाइम वारंटी भी दे रही है, जिसके लिए लोगों को 15,000 रुपये तक खर्च करने होते हैं.
पावर और परफॉर्मेंस...
पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों बाइक्स में कंपनी ने 10 kW की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया है, जो कि 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है. कंपनी का कहना है कि, इसमें इनबिल्ट एक्टिव कूलिंग सिस्टम के साथ ही भिन्न राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं. जिसमें इको, सिटी और स्पोर्ट मोड शामिल हैं. पिक-अप के मामले में भी इस बाइक का कोई जवाब नहीं है, कंपनी के दावे के मुताबिक ये बाइक महज 2.8 सेकेंड में ही 0 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
बैटरी पैक और रेंज...

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









