
Mathura: महिला सैनिक ने की आत्महत्या, दोस्त पर अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप
Zee News
मथुरा देहात पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र के मुताबिक महिला सैनिक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण एक युकव द्वारा उसे परेशान करना बताया जा रहा है.
मथुरा: मथुरा में एक महिला सैन्य कर्मी के आत्महत्या का मामला सामने आया है. थाना गोवर्धन क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का चयन 2 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में हुआ था. ट्रेनिंग के बाद उसकी पहली पोस्टिंग जम्मू सीएमपी में लांस नायक पद पर थी. वह बीते 2 अक्टूबर को छुट्टी पर अपने घर आई थी. सोमवार को महिला सैनिक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला.
मथुरा देहात पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र के मुताबिक महिला सैनिक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण एक युकव द्वारा उसे परेशान करना बताया जा रहा है. सेना में भर्ती होने के बाद बेटी पहली बार छुट्टी पर घर आई तो परिवार में जश्न का माहौल था. परिजनो ने गिरिराज जी की दूध धारा व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन कराया था. लेकिन महिला सैनिक बीते कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगी थी. इस बारे में परिजनों ने उससे बात करने की कोशिश भी की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








