
'Mary Kom' की कास्टिंग पर था विवाद, Priyanka Chopra ने कबूला- नॉर्थ ईस्ट एक्टर को मिलना चाहिए था रोल
AajTak
प्रियंका ने कहा- 'जब मैं मैरी कॉम का रोल प्ले कर रही थी, मैं शुरुआत में उस रोल को लेने में संकोच महसूस कर रही थी क्योंकि मैरी एक जीती जागती आईकन हैं और उन्होंने कई फीमेल एथलीट्स को प्रेरित किया है. प्लस मैं कहीं से भी उनकी तरह नहीं लगती हूं. वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया से हैं और मैं नॉर्थ इंडिया की, हम फिजिकली एक जैसे नहीं लगते हैं.'
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम एक्ट्रेस के करियर की वन ऑफ द बेस्ट मूवी है. इस फिल्म के लिए प्रियंका ने चारों तरफ से वाहवाही लूटी थी. लेकिन फिल्म में बॉक्सर मैरी कॉम के कैरेक्टर के लिए प्रियंका की कास्टिंग को लेकर सवाल भी उठे थे. लोगों का कहना था कि मैरी के रोल के लिए किसी नॉर्थ-ईस्ट फीमेल को लेना चाहिए था. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने भी इस बात को कबूल किया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










