
Maruti SWIFT, Tiago या Hyundai i10! बज़ट, फीचर्स और स्पेस में कौन है आपके लिए बेस्ट
AajTak
Maruti Swift को कंपनी ने 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है. इसका मुकाबला बाजार में मुख्य रूप से Tata Tiago और Hyundai Grand i10 Nios से है. ऐसे में हम आपके लिए एक डिटेल कम्पैरिजन लेकर आए हैं. जिससे आप ग्रॉफिक्स की मदद से यह फैसला कर सकेंगे कि इन तीनों में से कौन सी कार आपके लिए बेस्ट है.
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने हाल ही में अपनी मशहूर कार Swift का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल बाजार में लॉन्च किया है. फोर्थ जेनरेशन की ये कार पिछले 19 सालों से भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है. कंपनी ने पहली बार साल 2005 में इसके फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को इंडियन मार्केट में उतारा था. अब इसके नए मॉडल को 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है. केवल पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली इस कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बनाते हैं.
बाजार में आने के बाद नई मारुति स्विफ्ट की तुलना पहले से मौजूद Tata Tiago और Hyundai Grand i10 Nios से होने लगी है. हम यहां पर इन तीनों कारों का एक डिटेल कम्पैरिजन लेकर आए हैं. जिसे ग्राफिक्स के माध्यम से आपको समझाने की कोशिश की गई है. तो आइये जानें नई मारुति स्विफ्ट, टाटा टिएगो और हुंडई आई10 में कौन सी कार आपके बज़ट में बेहतर साबित होगी.
Maruti Swift का लुक और डिज़ाइन:
हालांकि ओवरऑल डिज़ाइन पहले जैसा ही है. लेकिन ये पहले से और भी ज्यादा शॉर्प हो गई है. इसमें नया बंपर, नए डिज़ाइन का रेडिएटर ग्रिल दिया गया है. इसके अलावा ब्रांड का लोगो जो कि पहले ग्रिल के बीच में मिलता था, उसे कार के फ्रंट बोनट पर जगह दी गई है. नए हेडलैंप और फॉग-लैंप भी कार के फ्रंट को बिल्कुल फ्रेश लुक देते हैं.
New Swift थोड़ी बड़ी है. ये कार मौजूदा मॉडल की तुलना में पहले से 15 मिमी लंबी और तकरीबन 30 मिमी तक उंची है. हालांकि व्हीलबेस पहले जैसा ही 2,450 मिमी है. कंपनी नई स्विफ्ट में पिछले दरवाजे पर डोर हैंडल को C-पिलर से हटा कर इसे पारंपरिक तरीके से दरवाजों पर दे दिया है. इसके अलावा नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील इसके साइड प्रोफाइल को और खूबसूरत बनाते हैं.
तीनों कारों की साइज:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










