
Maruti e Vitara: 500KM रेंज, 7 एयरबैग... मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग आज, क्या होगी कीमत
AajTak
Maruti e Vitara को कंपनी ने इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया था. कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 500 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी. बीते अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर प्लांट में इसी कार का फ्लैग-ऑफ किया था. जिसके बाद इसका एक्सपोर्ट शुरू हुआ है. मारुति के लिए ये कार बेहद ख़ास है, तो आइये देखें कैसी है नई मारुति ई विटारा-
Maruti e Vitara launch: इंडियन रोड्स पर इलेक्ट्रिक कारों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आए दिन नए मॉडल मार्केट को इलेक्ट्रिफाइड कर रहे हैं. लेकिन ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को आज भी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतज़ार है. आज इंतजार की वो घड़ियां खत्म होने को हैं. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'Maruti e Vitara' को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करने जा रही है. तो आइये देखें कैसी होगी नई मारुति ई विटारा-
बता दें कि, मारुति सुजुकी की ये कार भारत में लॉन्च होने से पहले ही विदेशी धरती पर पहुंच चुकी है. कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन गुजरात के हंसलपुर स्थित प्लांट में कर रही है. जहां बीते 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लांट के नए हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन किया था. इस मौके पर पीएम ने 'Maruti e Vitara' को फ्लैग-ऑफ किया और इस कार का एक्सपोर्ट शुरू किया गया.
कंपनी का टार्गेट है कि, इस कार को दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में निर्यात (Export) किया जाएगा. मारुति सुजुकी ने वित्तीय वर्ष 2026 में 67,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोडक्शन का टार्गेट रखा है. इसका बड़ा हिस्सा निर्यात किया जाएगा. जो ग्लोबल लेवल मेड इन इंडिया प्रोडक्ट़्स की स्थिति को और भी मजबूत करेगा. अब तक इस कार के तकरीबन 7,000 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया जा चुका है. जो जापान और यूरोप सहित कई देशों में पहुंच चुकी है.
मारुति सुजुकी ने गुजरात के पिपावा पोर्ट से पहले बैच में 2,900 कारों को एक्सपोर्ट किया था. शुरुआत में इसे 12 देशों में भेजा गया है. जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विटज़रलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम शामिल हैं. अब इसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Suzuki e Vitara दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है. जिसमें 49kWh और 61kWh की क्षमता का बैटरी ऑप्शन मिलता है. दोनों ही बैटरियां फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जबकि बड़ा 61kWh पैक एक सेकेंड मोटर के साथ भी जोड़ा जा सकता है, जिससे यह ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से लैस किया गया है. जिसे कंपनी ने ऑल-ग्रिप ई नाम दिया है.
यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि, ड्राइविंग रेंज के ये आंकड़े वर्ल्डवाइड हॉर्मोनाइज़्ड लाइट व्हीकल टेस्ट प्रोसिजर (WLTP) के अनुसार है. हालांकि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इस कार को शोकेस किए जाने के दौरान मारुति ने दावा किया था कि, ये कार 500 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी. भारत में शुरुआत में केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) वेरिएंट ही लॉन्च किए जाएंगे, जबकि ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट बाद में पेश किए जाने की उम्मीद है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









