
Margashirsha Purnima 2023: साल की आखिरी मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज, जानें स्नान दान का मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा को साल का सबसे पवित्र दिन माना जाता है. इस दिन ध्यान, दान और स्नान करना विशेष लाभकारी होता है. इस दिन श्री हरि या शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इस दिन चन्द्रमा को अमृत से सिंचित किया गया था, इसलिए इस दिन चन्द्रमा की उपासना भी करनी चाहिए. इस बार साल की आखिरी यानी मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर यानी आज मनाई जा रही है.
Margashirsha Purnima 2023: 26 दिसंबर यानी आज साल की आखिरी पूर्णिमा है. पूर्णिमा का दिन अत्यन्त पवित्र होता है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का खास महत्व होता है. इस तिथि को चन्द्रमा सम्पूर्ण होता है और सूर्य और चन्द्रमा समसप्तक होते हैं. इस तिथि पर जल और वातावरण में विशेष ऊर्जा आ जाती है. इस दिन स्नान, दान और ध्यान विशेष फलदायी होता है. चन्द्रमा इस तिथि के स्वामी होते हैं, इसलिए इस दिन हर तरह की मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Margashirsha Purnima 2023 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. साल की आखिरी पूर्णिमा 26 दिसंबर यानी आज मनाई जा रही है. पूर्णिमा तिथि इस बार 26 दिसंबर यानी आज सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो चुकी है और समापन 27 दिसंबर यानी कल सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगी.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ योग (Margashirsha Purnima 2023 Shubh Yog)
शुक्ल योग- आज सुबह 4 बजकर 23 मिनट से लेकर 27 दिसंबर यानी कल सुबह 3 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा.
मृगशिरा नक्षत्र- 25 दिसंबर को शुरुआत 09 रात बजकर 39 मिनट पर हो चुकी है और समापन 26 दिसंबर यानी आज रात 10 बजकर 21 मिनट पर होगी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










