
Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या इन 5 राशियों के लिए बेहद भारी, बढ़ सकती हैं परेशानियां
AajTak
Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास में आने वाली अमावस्या तिथि है. अमावस्या वह दिन होता है जब चंद्रमा पूर्ण रूप से अदृश्य हो जाता है. इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है.
Margashirsha Amavasya Horoscope 2025: इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को पड़ रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या की रात में ऊर्जा का स्तर सामान्य दिनों से अलग होता है. माना जाता है कि इस रात नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा सक्रिय हो सकती है. इसीलिए इस समय किसी भी तरह की तांत्रिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इस बार की मार्गशीर्ष अमावस्या की यह रात कुछ लोगों के लिए थोड़ी परेशानियां भी ला सकती है. इसमें मानसिक तनाव बढ़ना, रिश्तों में खटास, किसी से धोखा मिलने की संभावना, पैसों का नुकसान और सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है. ज्योतिष के अनुसार, इस अमावस्या का असर हर राशि पर एक जैसा नहीं रहेगा. कुछ राशियों के लिए यह दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, इसलिए उन्हें खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी. जानते हैं वे 5 राशियां कौन सी हैं,
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह अमावस्या विवाद और तनाव बढ़ा सकती है. प्रॉपर्टी या निजी मामलों में गलतफहमी होने का खतरा है. किसी पर आसानी से भरोसा न करें. हर बात की जांच करते हुए ही निर्णय लें. शांत रहें, सोच-समझकर कदम उठाएं और अपने हक के लिए खुद बोलें. यही आपको नुकसान से बचाएगा.
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए यह अमावस्या सतर्क रहने का समय है. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है. प्रतिष्ठा प्रभावित होने का जोखिम है, इसलिए बोलने और व्यवहार में सावधानी रखें. अपने सामान का ध्यान रखें. चोरी या गुम होने की आशंका है. कानूनी या कागजी काम में जरा सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान कर सकती है, इसलिए हर दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ें.
कन्या

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










