
Margashirsha Amavasya 2025 : पीढ़ियों तक न झेलना पड़े पितृ दोष का असर, मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये आसान उपाय
AajTak
Margashirsha Amavasya 2025 : मार्गशीर्ष अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार एक अत्यंत पवित्र तिथि मानी जाती है. यह दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति और पितृ दोष निवारण के लिए बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य से पितरों की कृपा प्राप्त होती है.
Amavasya Pitra Dosh Upay : मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस तिथि को पूर्वजों की आत्मा की शांति और पितृ दोष निवारण के लिए विशेष रूप से शुभ बताया गया है. ज्योतिष के अनुसार, पितृ दोष कुंडली का एक अत्यंत अशुभ दोष होता है, जो पूर्वजों की असंतुष्टि के कारण उत्पन्न होता है. इसके प्रभाव से परिवार के लोग कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं जैसे विवाह में बाधाएं, आर्थिक संकट और संतान-संबंधी समस्याएं.
पितृ दोष निवारण के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन बेहद शुभ माना गया है. ऐसे कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाकर पितृ दोष की परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है. पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि की शुरुआत 19 नवंबर को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर होगा. इस दिन पवित्र स्नान और पितृ दोष निवारण उपाय अवश्य करें.
पितृ दोष के लक्षण
पितृ दोष के प्रभाव से व्यक्ति और उसका परिवार कई तरह की कठिनाइयों का सामना करता है. यह केवल एक ज्योतिषीय दोष नहीं, बल्कि पूर्वजों की असंतुष्टि का संकेत माना जाता है. ऐसा होने पर कई तरह के संकेत घर में दिखाई देते हैं, जानते हैं उनके बारे में
अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो यह पितृ दोष का संकेत हो सकता है. ऐसे में समय पर पितृ तर्पण, दान-पुण्य और पूजा-पाठ जैसे उपाय करना जरूरी होता है ताकि परिवार में फिर से सुख, शांति और समृद्धि लौट सके. 20 नवंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या है. मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन पितृ दोष निवारण के लिए बेहद शुभ माना गया है. इस दिन किए गए कर्म पूर्वजों की आत्मा को शांति देते हैं और परिवार पर से दोष का प्रभाव कम करते हैं.
पितृ दोष के उपाय

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










