
Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाएंगी रानी मुखर्जी, 'अम्मा' से होगी भिडंत, खतरनाक है 'मर्दानी 3' का ट्रेलर
AajTak
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का खतरनाक ट्रेलर रिलीज हो गया है. बच्चियों के किडनैप, ‘अम्मा’ जैसे खौफनाक विलेन और दमदार एक्शन ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. इस फिल्म से रानी मर्दानी की फ्रेंचाइजी को 7 साल बाद वापस लेकर आ रही हैं.
खतरनाक! मर्दानी 3 का ट्रेलर देखकर आपके भी मुंह से शायद यही लफ्ज निकलेगा. बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मच-अवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 3 मिनट 16 सेकेंड का ये ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है. एक्ट्रेस एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.
मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज
फिल्म भले ही सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड बताई जाती है, लेकिन ट्रेलर में कहानी का कहने का अंदाज बेहद डरावना है. मर्दानी 3 आपको अंदर तक उस जुर्म का एहसास कराती है.
ट्रेलर शुरू होता है, एक खेलती हुई बच्ची के किडनैप होने से. इसके बाद बताया जाता है कि शहर में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों का अपहरण हो रहा है. इस केस को सॉल्व करने के लिए शिवानी शिवाजी रॉय को बुलाया जाता है. जब केस की पड़ताल की जाती है तो पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में 93 बच्चियों को किडनैप किया जा चुका है. और इन सब अपराध के पीछे 'अम्मा' का हाथ है.
अम्मा किसी डरावने सपने से भी ज्यादा डरावनी है. वो बच्चियों का अपहरण करके उनके साथ क्या करती है क्या नहीं ये ट्रेलर में करीने से छुपाया गया है. लेकिन जितनी कहानी भी ये झलक कहती है वो आपके दिल को जोर से धड़काने के लिए काफी है.
यहां देखें ट्रेलर...

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










