
Mansukh Hiren Murder Case: पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार, सबूत मिटाने का है आरोप
Zee News
प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma) को मनसुख हिरेन की हत्या (Mansukh Hiren Murder) मामले में गिरफ्तार किया गया है. प्रदीप पर सबूतों को मिटाने और साजिश में शामिल होने का आरोप है.
मुंबई: मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले (Mansukh Hiren Murder Case) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma) को गिरफ्तार किया है. एनआईए की टीम आज (गुरुवार) सुबह सीआरपीएफ जवानों के साथ प्रदीप शर्मा के घर पहुंची थी और हिरासत में लेकर लंबे समय तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma) को मनसुख हिरेन की हत्या (Mansukh Hiren Murder) मामले में गिरफ्तार किया गया है. प्रदीप पर सबूतों को मिटाने और साजिश में शामिल होने का आरोप है. वह संतोष सेलार के करीबी हैं, जो 21 जून तक एनआईए की हिरासत में है. संतोष सेलार पर आरोप है कि वह मनसुख हत्याकांड में शामिल था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










