
Maniesh Paul का छलका दर्द, 1 साल तक थे बेरोजगार, पत्नी ने चलाया घर, बोले- खाना निगलना भी मुश्किल था
AajTak
हर इंसान की लाइफ में कभी खुशी आती है, तो कभी गम की बारिश होती है. मनीष पॉल ने भी अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र किया है. मनीष बताते हैं कि आज भले ही उनके पास सबकुछ है, लेकिन एक वक्त था जब वो घर पर एकदम खाली बैठे थे. यानी उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं था.
हर इंसान की जिंदगी में सुख और दुख आते हैं. कोई दुख की घड़ी पार करके आगे निकल जाता है. वहीं कई लोग बीच रास्ते में ही फंसे रह जाते हैं. फर्क इतना है कि मुश्किल घड़ी में आप कैसे काम लेते हैं. झलक दिखला जा 10 के होस्ट और एक्टर मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने भी अपनी लाइफ में कई दुख देखे हैं. मनीष के इन संघर्ष के दिनों के बारे में शायद ही किसी को पता होगा.
मनीष पॉल को याद आये बीते दिन मनीष पॉल की एक्टिंग और कॉमेडी से दुनिया वाकिफ है. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक उन्होंने लंबा सफर तय किया है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मनीष ने अपने बीते दिनों को याद किया. मनीष बताते हैं कि 'आज भले ही उनके पास सबकुछ है, लेकिन एक वक्त था जब वो घर पर एकदम खाली बैठे थे. मनीष कहते हैं, झलक दिखला जा मिलने से पहले एक साल तक मैं घर पर खाली बैठा रहा. मेरे लिये खाना निगलना भी मुश्किल होता था. मेरी वाइफ काम करने जाती थी, जिसकी वजह से काफी सपोर्ट मिला. भगवान की दया से आज हालात बेहतर हैं और मैं आगे बढ़ रहा हूं.'
झलक की मैजिकल जर्नी पर बात करते हुए मनीष ने बताया कि इस शो ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया है. कुछ नया करने को मिला. लोगों ने उन्हें नोटिस करना शुरू किया. मनीष कहते हैं कि लोगों ने देखा कि 'कुछ अलग करता है ये'. वो कहते हैं कि 'मैं झलक के सेट पर जिस तरह माधुरी मैम, करण सर और रेमो डिसूजा के मस्ती करता हूं वो वाकई अद्भुत था.'
जब झलक दिखला जा के होस्ट बने मनीष झलक दिखला जा के मंच पर मनीष पॉल की एंट्री 2012 में हुई थी. उन्होंने शो से होस्ट के रूप में अपनी जर्नी शुरू की. तब से लेकर अब तक वो शो के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. पांच साल बाद जब टीवी पर झलक दिखला जा की वापसी हुई, तो भी उनमें वही एनर्जी और जोश दिखाई दिया, जो कि पहले दिखाई देता था.
मनीष कहते हैं कि झलक दिखला जा के मंच पर उन्हें काफी मस्ती करने का मौका मिलता है. इस शो की वजह से ही उन्हें करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' में काम करने का चान्स मिला और अब वो अपने काम को खूब एंजॉय करते हैं. उम्मीद है कि मनीष यूं ही हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










