
Mangal Gochar 2026: मंगल-शनि का दुर्लभ संयोग, 16 जनवरी से शुरू होगा इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम
AajTak
Mangal Gochar 2026: 16 जनवरी 2026 को मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे. इस राशि में मंगल उच्च के माने जाते हैं. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ऐसे में शनि के घर में मंगल की एंट्री को चार राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति और शनि न्याय देव माना गया है. जो व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल देते हैं. नए साल 2026 की शुरुआत में इन दोनों ग्रहों का एक विशेष संयोग बनने वाला है. दरअसल, 16 जनवरी 2026 को मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे. इस राशि में मंगल उच्च के माने जाते हैं. जब भी मंगल इस राशि में आते हैं तो उनका प्रभाव काफी बढ़ जाता है. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि साल की शुरुआत में शनि के घर में मंगल का प्रवेश चार राशियों को लाभ दे सकता है.
वृषभ राशिमंगल का यह राशि परिवर्तन आपके लिए कई बड़े और सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है. आपकी सोच में सकारात्मकता बढ़ेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों का मुनाफा भी डबल हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत में बढ़ोतरी संभव है. विदेश यात्रा के संकेत भी बन रहे हैं.
वृश्चिक राशि मंगल का राशि परिवर्तन आत्मविश्वास और हिम्मत को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आपकी ऊर्जा और साहस में इजाफा होगा. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. आय के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं. वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. साथ ही भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे.
धनु राशि मकर राशि के लिए भी यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है. आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आय में वृद्धि के संकेत भी दिख रहे हैं. संतान से जुड़ी कोई सुखद खबर आपको मिल सकती है. प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा. पार्टनर के साथ किसी हिलस्टेशन पर घूमने का आनंद ले सकते हैं.
मकर राशि मंगल आपकी राशि में ही पधारने वाले हैं, जहां उनकी स्थिति उच्च की मानी जाती है. लंबे समय से संघर्ष कर रहे लोगों के लिए यह अवधि बहुत शुभ मानी जा रही है. आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे, रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी और जीवन में स्थिरता आएगी. मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









