
Mangal Gochar 2022: वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किल
AajTak
Mangal Gochar 2022: 13 नवंबर को मंगल का वृषभ राशि में गोचर होने जा रहा है. मंगल ग्रह के प्रभाव वाले जातक साहसी और परिश्रमी होते हैं. लेकिन इस गोचर से वृषभ राशि के लोग कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
Mangal Gochar 2022: वक्री मंगल का वृषभ राशि में 13 नवंबर 2022 को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर गोचर होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल सबसे उग्र ग्रह माना जाता है. मंगल व्यक्ति को शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति, इच्छाशक्ति, कुछ भी करने की प्रेरणा और व्यक्ति में ऊर्जा प्रदान करता है. मंगल ग्रह के प्रभाव वाले जातक साहसी और परिश्रमी होते हैं. वक्री मंगल के गोचर से वृषभ राशि के लोग स्वभाव से कुछ चिड़चिड़े और अचानक क्रोधित हो सकते हैं. हालांकि किसी भी गोचर से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव दोनों पड़ते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर से सावधान रहने की जरूरत है.
1. मेष
मंगल देव इस दौरान अपनी वक्री अवस्था में आपकी राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होंगे. मेष राशि के जातकों का इस समय लोगों के साथ व्यवहार कुछ ठीक नहीं होगा. इसके कारण परिवार के साथ भी झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आर्थिक जीवन में धन हानि की पूरी संभावना बन रही है. इस समय लेनदेन और निवेश से सावधान रहने की जरूरत है. यहां तक कि ये समय करियर के नजरिए से भी परेशानी उत्पन्न कर सकता है. दाम्पत्य जीवन में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं.
2. मिथुन
इस गोचर से मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसलिए बजट बनाकर चलें. इस समय छोटे भाई या बहन से किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. यात्रा के दौरान भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है. कोशिश करें कि इस वक्त सभी कार्य योजनाओं के साथ करें. सेहत को लेकर इस समय काफी सतर्क रहने की जरूरत है. इस गोचर के समय छोटी से छोटी बीमारी को भी अनदेखा करना सही नहीं है. अहंकार से इस समय सबसे ज्यादा सावधान रहें. दाम्पत्य जीवन में भी अनबन हो सकती है.
3. तुला

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










