
Mamata Banerjee को सता रहा हार का डर! BJP नेता प्रलय पॉल से मांगी मदद, वायरल हुआ ऑडियो
Zee News
ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में हार का डर सताने लगा है. बीजेपी ने ये दावा करते हुए एक ऑडियो टेप भी जारी की है, जिसमें ममता बीजेपी नेता से इलेक्शन जीतने के लिए मदद मांग रही हैं.
पुरुलिया: पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के पहले चरण की वोटिंग जारी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक ऑडियो टेप जारी किया है. इसमें दावा किया गया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल करने के लिए BJP के एक वरिष्ठ नेता से मदद की गुहार लगा रही हैं और TMC में लौट आने की अपील कर रही हैं. ये बातचीत ममता बनर्जी BJP नेता प्रलय पॉल के बीच फोन पर हुई है, जिसे रिकॉर्ड कर लिया गया. इस बातचीत में ममता बनर्जी कथित तौर पर तामलुक के बीजेपी जिला उपाध्यक्ष से चुनाव जीतने के लिए मदद मांग रही हैं. बीजेपी के अनुसार, इस बातचीत में ममता को हारने का डर साफ-साफ समझा जा सकता है. BJP ये भी दावा कर रही है कि बातचीत में ममता ने कबूल किया है कि नंदीग्राम में पहले हुई हिंसा के पीछे TMC के लोग शामिल रहे हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










