
Malihabad Triple Murder... 70 साल के लल्लन खान पर लगेगा NSA, पाकिस्तान कनेक्शन की भी होगी जांच
AajTak
लखनऊ के मलिहाबाद (Malihabad) में तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपी लल्लन खान (Lallan Khan) उर्फ सिराज और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार शाम जमीन विवाद में 70 साल के लल्लन ने बेटे फराज के साथ 15 साल के मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से दोनों फरार थे.
यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ सिराज और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे थे. पूछताछ में लल्लन के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. सिराज के पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन की भी बात सामने आ रही है, पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी. बताते चलें कि शुक्रवार शाम जमीन विवाद में 70 साल के लल्लन उर्फ सिराज ने बेटे फराज के साथ 15 साल के मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से दोनों फरार थे. पुलिस की कई टीमें इनको ट्रैक कर रही थीं. इससे पहले दोनों सरेंडर करते पुलिस ने इन्हें धर दबोचा.
ये भी पढ़ें- Lucknow: पकड़ा गया बंदूक से दहशत मचाने वाला 70 साल का लल्लन खान, जमीन विवाद में 3 कत्ल का आरोप
इसको लेकर डीसीपी वेस्ट राहुल राज ने आजतक से बातचीत में कहा, 36 घंटे में हमने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी के दो बेटे पोलैंड में हैं और उनका नेपाल कनेक्शन है. ऐसे में आशंका थी कहीं ये नेपाल के रास्ते पोलैंड न भाग जाएं. इसको देखते हुए लखनऊ पुलिस ने लल्लन और फराज को लेकर अलर्ट जारी किया था.
उन्होंने आगे बताया कि दोनों की तस्वीरें सभी एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजी गईं, ताकि एयरपोर्ट पर पकड़े जा सकें. हमने एयरपोर्ट के साथ-साथ नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और यूपी के सभी जिलों को भी अलर्ट किया था. 5 टीमें बनाकर सर्विलांस की मदद से इनको ट्रैक करना शुरू किया. ये दोनों अपने करीबी रिश्तेदार के पास मुरादाबाद गए थे.
इसके बाद अपने वकील के जरिए लखनऊ सरेंडर करने की फिराक में थे. उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी संपत्ति की जांच करेगी. अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क की जाएगी. दोनों ही आरोपियों पर एनएसए लगेगा. सिराज के पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन की भी जांच की जाएगी.
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतना बड़ा अपराधी रहते हुए भी लल्लन खान का पासपोर्ट आखिर कैसे बन गया और लाइसेंस रिन्यू कैसे होता गया? पुलिस ने इन दोनों के मददगार थार के ड्राइवर को पहले ही पकड़ लिया था.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








