
Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, जबरदस्त धनलाभ के योग
AajTak
14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य उत्तरायण के हो जाएंगे. इस दिन मकर राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, यह शुभ संयोग चार राशियों के लिए लाभ और सफलता के योग लेकर आने वाला है.
Makar Sankranti 2026 Rashifal: 14 जनवरी को सूर्य उत्तरायण के होने वाले हैं. इसलिए इसी दिन मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया जाएगा. मकर संक्रांति पर सूर्य देव की विधिवत आराधना की जाती है और उन्हें गुड़, खिचड़ी व रेवड़ी का भोग अर्पित किया जाता है. इस बार मकर राशि पर ग्रहों की चाल भी शुभ संकेत दे रही है. इस दिन मकर राशि में सूर्य और शुक्र देव मकर राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार, यह शुभ योग तीन राशि के जातकों को बड़ा लाभ दे सकता है.
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)मकर संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य-शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है. आपको धनधान्य की सरलता से प्राप्ति होगी. आय के स्रोत बढ़त पर रहेंगे. किसी पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. जीवनसाथी और अपनों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा. स्वास्थ्य से जुड़ी जो परेशानियां हाल के दिनों में चिंता का कारण बनी हुई थीं, उनमें भी सुधार के संकेत हैं.
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए भी यह पर्व उत्तम दिखाई दे रहा है. यदि वर्ष 2025 में आपकी कोई इच्छा अधूरी रह गई थी, तो अब उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं. करियर-कारोबार में जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा रोजगार मिल सकता है. नया कार्य शुरू करने का मन बना सकते हैं. पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा और आपसी समझ पहले से बेहतर होगी. सेहत के लिहाज से भी यह समय संतुलित रहने वाला है. किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा.
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति का पर्व खासतौर पर लाभकारी रहने वाला है. आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. अनायास धन की प्राप्ति होगी. आप भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाने में सक्रिय रहेंगे. संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने के सुनहरे अवसर मिलेंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय सामान्य और संतोषजनक रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








