
Makar Sankranti 2026: शनि की राशि में एक महीना रहेगा सूर्य, मकर संक्रांति से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा
AajTak
14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होंगे. इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी. सूर्य 13 फरवरी तक मकर राशि में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार इस अवधि में चार राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है और आने वाला महीना उनके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा.
Surya Gochar 2026: 14 जनवरी को सूर्य देव शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. इस दिन से सूर्य उत्तरायण के हो जाएंगे और मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा. सूर्य इस राशि में 13 फरवरी 2026 तक रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि मकर राशि में सूर्य की मौजूदगी चार राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है. इन राशियों को अगले एक महीने खूब लाभ होगा. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष राशिसूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों को अप्रत्याशित लाभ दे सकता है. नौकरी-व्यापार में आपका प्रयास सराहनीय रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी. सरकारी नौकरी या बड़े पद पर नौकरी की तैयार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. आमदनी में वृद्धि होगी और हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे. कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है.
सिंह राशि सिंह राशि पर शनि की ढैय्या और केतु के प्रभाव के बावजूद सूर्य देव इस राशि के जातकों को मालामाल कर सकते हैं. आपका आत्मबल बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. व्यापार से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. पैतृक संपत्ति के मामले में लाभ होगा. मुनाफे में अचानक वृद्धि संभव है. हालांकि आपको धन संबंधी लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए.
वृश्चिक राशि मकर राशि में सूर्य का प्रवेश वृश्चिक राशि वालों के आर्थिक मामलों में स्पष्टता लेकर आएगा. कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. या फिर किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से रुके जरूरी काम या प्रोजेक्ट फिर से रफ्तार पकड़ सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने की संभावना है. विदेश में पढ़ाई या निवास का सपना साकार हो सकता है.
मकर राशि सूर्य देव आपकी राशि में ही गोचर करने वाले हैं. सूर्य का यह गोचर आपके जीवन में स्थिरता प्रदान कर सकता है. आप ऊर्जा का सही उपयोग कर पाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा. कोई बड़ी तरक्की मिलने का संकेत दिखाई दे रहा है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









