
Mahoba News: दुल्हन की धमाकेदार विदाई, हेलीकॉप्टर में बैठकर गई ससुराल, देखने उमड़ी हजारों की भीड़
ABP News
Mahoba News in Hindi: महोबा के चरखारी में पिता ने बहू की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई. डाक बंगला मैदान में हेलीकॉप्टर उतरते ही हजारों लोग जुटे गए. पूरे जिले में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.
महोबा जिले का कस्बा चरखारी में आज (25 फरवरी) एक अनोखा नजारा देखने को मिला. अमूमन सड़कों पर सजने वाली डोली और लग्जरी कारों की जगह आज आसमान से उड़नखटोला जमीन पर उतरा. मौका था पूर्व प्रधान दिनेश कुमार राजपूत की पुत्री आकांक्षा की विदाई का.
जानकारी के अनुसार, जैसे ही चरखारी के डाक बंगला मैदान में हेलीकॉप्टर के पंखों की गड़गड़ाहट सुनाई दी, देखते ही देखते पूरा मैदान मेले में तब्दील हो गया. लोग अपने मोबाइल कैमरों में इस यादगार पल को कैद करने के लिए बेताब दिखे.
दरअसल, भटेवर कलां के पूर्व प्रधान और सपा नेता दिनेश कुमार राजपूत की बेटी आकांक्षा का विवाह औरैया निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी सत्येंद्र कुमार के पुत्र निर्वेश राजपूत के साथ हुआ है. इस हाईप्रोफाइल शादी की सबसे खास बात इसकी विदाई रही. दूल्हे के पिता सत्येंद्र कुमार का एक पुराना सपना था कि उनके घर आने वाली बहू का स्वागत किसी रानी की तरह हो और उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से की जाए. अपने पिता और दादा की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए दूल्हा निर्वेश अपनी दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा. विदाई के वक्त दुल्हन आकांक्षा के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था.
जानकारी के अनुसार, दूल्हा निर्वेश ने बताया कि यह उनके परिवार की पुरानी मंशा थी, जिसे आज उन्होंने पूरा किया है. वो खुद पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठे है. लड़की के पिता दिनेश राजपूत भी वर पक्ष की इस पहल से काफी खुश नजर आए. जैसे ही दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में सवार होकर आसमान की ओर उड़े, नीचे खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर उन्हें विदा किया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












