
Mahashivratri 2026 upaay: महाशिवरात्रि 2026 पर करें ये उपाय, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी सफलता
AajTak
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से किए गए उपाय जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं.
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने का विशेष अवसर है. इस बार ये पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस पावन दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. खासतौर पर विवाह, धन और पारिवारिक सुख से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है. अगर आप भी जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति और वैवाहिक स्थिरता चाहते हैं, तो इन 7 सरल और प्रभावी उपायों को अपना सकते हैं.
1. गंगाजल या पंचामृत से अभिषेकमहाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है. आप गंगाजल, कच्चा दूध या पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक कर सकते हैं. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, इससे घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है.
2. 21 बेलपत्र और भांग-धतूरा अर्पित करें भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है. इस दिन 21 बेलपत्रों पर चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. साथ ही भांग, धतूरा और सफेद पुष्प चढ़ाएं. मान्यता है कि इससे प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होती है. दांपत्य जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.
3. माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करें वैवाहिक सुख और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं चढ़ाना शुभ माना जाता है. लाल या हरे रंग की चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और लाल चुनरी अर्पित करें. इससे रिश्तों में प्रेम, विश्वास और स्थिरता आती है.
4. शमी पत्र से दूर करें आर्थिक बाधा यदि आप आर्थिक तंगी या धन हानि से परेशान हैं, तो 5 या 7 शमी के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करें. पूजा के बाद एक पत्ता अपनी तिजोरी या पर्स में रखें. मान्यता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं कम होती हैं.
5. गन्ने के रस से करें अभिषेक गन्ने का रस लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. महाशिवरात्रि पर इससे अभिषेक करने से आर्थिक उन्नति होती है , आपका रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









