Mahashivratri 2026: सिर्फ रावण नहीं, ये 4 भी रहे हैं भगवान शिव के परम भक्त
AajTak
भगवान शिव सरल स्वभाव के हैं और सच्ची भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. पुराणों में उनके अनेक भक्तों का उल्लेख मिलता है. आमतौर पर रावण को ही महान शिव भक्त माना जाता है. जबकि रावण के अलावा भी शिवजी के कई परम भक्त रहे हैं.
Mahashivratri 2026: भगवान शिव अत्यंत दयालु हैं. महादेव अपने भक्तों की सच्ची आस्था से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. पुराणों और लोक कथाओं में शिव के अनेक भक्तों का वर्णन मिलता है. लेकिन इनमें से कुछ नाम ही ऐसे हैं जिनकी भक्ति अद्वितीय है. आमतौर पर शिव के सबसे महान भक्तों की बात आती है तो लोग सिर्फ रावण का नाम जानते हैं. जबकि रावण के अलावा भी भगवान शिव के और भी कई परम भक्त रहे हैं.
नंदी नंदी भगवान शिव के सबसे प्रथम और परम भक्त माने जाते हैं. नंदी केवल शिव का वाहन नहीं हैं, बल्कि उनके गणों के प्रमुख भी हैं. नंदी हर वक्त शिव की सेवा और ध्यान में लीन रहते हैं. शिवालयों में नंदी की प्रतिमा का शिवलिंग की ओर मुख होना इस बात का प्रतीक है कि सच्चा भक्त हमेशा ईश्वर पर दृष्टि लगाए रहता है.
माता पार्वती बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि माता पार्वती महादेव की अर्धांगिनी होने के साथ-साथ उनकी बड़ी भक्त भी हैं. देवी पार्वती ने कठोर तप से शिव को पति रूप में प्राप्त किया था. पार्वती की भक्ति दर्शाती है कि प्रेम, त्याग और तप के माध्यम से ईश्वर को किसी भी रूप में प्राप्त किया जा सकता है. आज भी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर संसार दोनों की संयुक्त पूजा करता है.
कन्नप्पा भगवान शिव के परम भक्त कन्नप्पा का समर्पण भक्ति के नियमों से एकदम परे है. कन्नप्पा एक शिकारी थे. शिकार से प्रिय उन्हें कुछ भी न था. इसलिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए वो शिवलिंग पर मांस अर्पित करते थे. उनकी नजर में यही सच्ची भक्ति थी. एक बार जब शिवलिंग से खून बहने लगा तो कन्नप्पा ने अपनी आंख तक अर्पित कर दी, जिससे भगवान शिव बहुत प्रसन्न हुए थे.
मार्कंडेय ऋषि मार्कंडेय ऋषि का नाम भी शिव के महान भक्तों में गिना जाता है. अल्पायु के बावजूद उन्होंने शिव की उपासना से मृत्यु को पराजित किया. जब यमराज उन्हें लेने आए, तो शिव स्वयं प्रकट हुए और काल को भी पराजित कर दिया. इसी घटना से भगवान शिव महामृत्युंजय कहलाए.
रावण रावण को सामान्यतः अहंकारी राजा के रूप में जाना जाता है, लेकिन वो भगवान शिव का परम भक्त था. उसने महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव तांडव स्तोत्र का निर्माण किया था. आज के युग में भी इसे शिव भक्ति का प्रमुख स्तोत्र माना जाता है. रावण की भक्ति ज्ञान और साधना से जुड़ी थी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









