
Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर चढ़ाता था जूठा जल और मांस... महादेव के सबसे बड़े भक्त कन्नप्पा की कहानी
AajTak
15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. क्या कभी आपने महादेव के एक ऐसे भक्त के बारे में सुना है जो मुंह में पानी भरकर शिवलिंग का अभिषेक करता था. शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उनका यह भक्त शिवलिंग पर मांस भी चढ़ाता था.
15 फरवरी यानी कल देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन लोग शिव भक्ति से सराबोर रहेंगे. मंदिरों से लेकर शिवालयों तक हर हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे. भगवान को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त शिवलिंग का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करेंगे. भांग, धतूरा, शमीपत्र और बेलपत्र भी शिवलिंग पर खूब चढ़ेगा. महादेव को ये चीजें अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए उनका हर भक्त शिवलिंग पर इन चीजों को जरूर चढ़ाता है.
लेकिन क्या कभी आपने महादेव के एक ऐसे भक्त के बारे में सुना है जो मुंह में पानी भरकर शिवलिंग का अभिषेक करता था. शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उनका यह भक्त शिवलिंग पर मांस भी चढ़ाता था. हम बात कर रहे हैं भगवान शिव के सबसे परम भक्तों में से एक कन्नप्पा नायनार की. शिव भक्तों में कन्नप्पा का नाम बड़ी श्रद्धा से लिया जाता है. शिव के प्रति कन्नप्पा की आस्था भक्ति के परंपरागत नियमों से एकदम अलग थी. लेकिन अटूट विश्वास और समर्पण से भरी हुई थी.
कन्नप्पा दक्षिण भारत का एक शिकारी था, जिसका जीवन अत्यंत सरल, साहसी और प्रकृति के करीब था. कन्नप्पा शास्त्रों और विधि-विधान से बिल्कुल अनजान था. लेकिन उसके हृदय में शिव के लिए घनिष्ठ प्रेम था. यही आस्था उसे शिव के सबसे महान भक्तों में सर्वोपरि बनाती थी.
कैसे शिव भक्त बना कन्नप्पा? पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार कन्नप्पा जंगल में शिकार करने निकला. जंगल में शिकार की तलाश करते हुए उसकी नजर एक शिला पर पड़ी. कन्नप्पा उसे देखकर वहीं ठहर गया. कन्नप्पा समझ गया कि यह कोई साधारण शिला नहीं है. बल्कि यह किसी महान देवता का प्रतीक है, जिसे भोजन और देखभाल की आवश्यकता है. उसी दिन से कन्नप्पा ने उस शिला की देखरेख और पूजा का संकल्प ले लिया. हालांकि कन्नप्पा को पूजा के तौर-तरीके तो पता नहीं थे. इसलिए उसने खुद से ही उस शिला की सेवा का रास्ता ढूंढ लिया.
कन्नप्पा की अनोखी पूजन विधि कन्नप्पा को पूजा की पारंपरिक विधि का ज्ञान नहीं था. और न ही उसके पास ऐसी कोई कीमती चीज थी, जिसे वो शिवलिंग को अर्पित करता. चूंकि शिकार उसकी सबसे पसंदीदा चीज थी, इसलिए वो शिकार से लाया हुआ मांस ही शिवलिंग पर अर्पित करत था. वो एक वन में रहने वाला शिकारी था, इसलिए उसके पास पानी के लिए कोई पात्र भी नहीं था. इसलिए कन्नप्पा मुंह में पानी भरकर लाता और उससे शिवलिंग का अभिषेक करता था. अपने हाथों से वो रोज शिवलिंग और उसके आस-पास सफाई करता. पारंपरिक दृष्टि से यह आचरण सामान्य नहीं था.
भक्ति की अंतिम परीक्षा पौराणिक कथा के अनुसार, एक दिन उस शिवलिंग की एक आंख से रक्त बहने लगा. यह देख कन्नप्पा परेशान हो गया. उसने बिना सोचे-समझे अपनी एक आंख निकालकर शिवलिंग को अर्पित कर दी. ताकि रक्तस्राव रुक जाए. तभी शिवलिंग की दूसरी आंख से भी रक्त बहने लगा. यह देख कन्नप्पा ने अपनी दूसरी आंख भी अर्पित करने का प्रण लिया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









