
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ सहित इनकी खुलेगी किस्मत
AajTak
कल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद विशेष रहने वाला है. इस दिन बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग के साथ कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का चतुर्ग्रही योग भी बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के लिए सफलता के मार्ग खोल सकता है.
Mahashivratri 2026 Rashifal: कल महाशिवरात्रि है. भगवान शिव को समर्पित यह त्योहार इस साल बेहद खास रहने वाला है. इस बार महाशिवरात्रि पर बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है. इसके अलावा, महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का चतुर्ग्रही योग भी रहने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर बन रहा यह खास संयोग चार राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.
मेष राशि यह शुभ संयोग मेष राशि वालों के लिए अनुकूल माना जा रहा है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा और आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे. करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा. आपके व्यक्तित्व और वाणी में प्रभाव बढ़ेगा. माता-पिता के साथ आपके संबंध पहले से ज्यादा बेहतर होने वाले हैं.
कन्या राशि कन्या राशि वालों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. धनधान्य की आसानी से प्राप्ति होगी. व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है. धैर्य से कार्य लेंगे और साजिश रखने वालों की रणनीतियों को नाकाम करेंगे. घर पर अतिथियों का सत्कार करेंगें. रिश्तों को मजबूत बनाएंगे.
मकर राशिमहाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा से लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. पैसों से जुड़ा कोई बड़ा विवाद समाप्त होगा. खर्चों में कमी आएगी और धन की सरलता से बचत होगी. इस समय आप किसी लाभकारी योजना में निवेश कर सकते हैं. सेहत में भी सुधार आएगा. दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे. अपनों के साथ से आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है.
कुंभ राशि नौकरी और व्यापार दोनों तरह के जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं. कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. धन की प्राप्ति होगी. पढ़ाई करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा दिख रहा है. संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. परिवार संग क्वालिटी समय बिताएंगे. किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं. किसी पुराने और अच्छे प्लान को एग्जिक्यूट करने का मौका मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









