
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण सहित 8 शुभ योग, इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी
AajTak
15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ बनेंगे. इस दिन कुंभ राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण और चतुर्ग्रही योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, ध्रुव व व्यतिपात योग भी रहेंगे. ये दुर्लभ संयोग चार राशियों को विशेष लाभ दे सकते हैं.
Mahashivratri 2026: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इस दिन भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन होगा. यह दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से भी खास रहने वाला है. दरअसल, महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने वाले हैं. इसके अलावा इस दिन कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग भी रहेगा. फिर सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, ध्रुव और व्यतिपात योग भी रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग चार राशियों को लाभान्वित कर सकता है.
मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह संयोग आर्थिक रूप लाभकारी दिखाई दे रहा है. आपके लिए आय के नए साधन उत्पन्न हो सकते हैं. धन कमाने के ढेरों मौके आपको मिलेंगे. खर्चों में वृद्धि संभव है, लेकिन आमदनी इतनी संतोषजनक रहेगी कि संतुलन बना रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय खास फायदा हो सकता है . लाभ अनुमान से अधिक मिलने की संभावना है.
वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह शुभ संयोग आर्थिक मजबूती लेकर आ रहा है. धन संबंधी स्थिति पहले से कहीं बेहतर हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों की वेतन वृद्धि होगी. व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा मिलेगा. कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है. मकान, दुकान या किसी अन्य संपत्ति में निवेश करने का विचार भी मन में आ सकता है.
मकर राशि मकर राशि वालों को आर्थिक दृष्टि से शुभ परिणाम मिलेंगे. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं. खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा, जिससे वित्तीय स्थिरता आएगी. कर्ज या उधार से संबंधित समस्या दूर होगी. मानसिक दबाव कम होगा. बैंक बैलेंस में सुधार देखने को मिलेगा. लंबे समय से अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी.
कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों के लग्न भाव में पांच शुभ राजयोग रहेंगे. इनके प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. गुप्त या अप्रत्याशित स्रोतों से आय होने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से जिस लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









