
Mahashivratri 2023 Date: महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनेगी या 19 फरवरी को? दूर कर लें तिथि का कन्फ्यूजन
AajTak
Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को बेहद खास महत्व है. इस दिन लोग भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं. महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. लेकिन इस साल इसकी तिथि को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है. आइए जानते हैं कि शिवरात्रि का महापर्व किस दिन मनाया जाएगा.
Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है. महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है. महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था.
ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का धरती पर प्राकट्य हुआ था.इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है. इस दिन व्रत रखने का भी विधान है. शिवरात्रि का मुख्य पर्व फाल्गुन महीने और श्रावण के महीने में आता है फाल्गुन के महीने की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है. हालांकि इस साल की महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर कुछ लोग दुविधा में हैं. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की सही तिथि क्या है.
कब है महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023 Date and Time)
हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की शुरुआत 18 फरवरी को रात 08 बजकर 03 मिनट पर होगी और इसका समापन रविवार 19 फरवरी को शाम 04 बजकर 19 मिनट पर होगा. चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है. इसलिए यह त्योहार 18 फरवरी को ही मनाना उचित होगा. इस दिन निशिता काल का समय रात 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. शिवरात्रि में जो रात का समय होता है उसमें चार पहर की पूजा होती है.
प्रथम पहर - इसका समय शाम 06 बजकर 41 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इस पूजा में शिव जी को दूध अर्पित करते हैं. साथ ही जल की धारा से उनका अभिषेक किया जाता है.
दूसरा पहर - इसका समय रात 09 बजकर 47 बजे से रात 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. इस पूजा में शिव जी को दही अर्पित की जाती है. साथ ही जल धारा से उनका अभिषेक किया जाता है. दूसरे पहर की पूजा में शिव मंत्र का अवश्य जप करें.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











