
Mahashivratri 2023: द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम पर भक्तों की भीड़, दूध-दही से किया जा रहा अभिषेक
AajTak
Mahashivratri 2023: देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) मंदिर में महाशिवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. दूध, दही, जल आदि से बाबा का अभिषेक किया जा रहा है. भीड़ में किसी को परेशानी न हो इसलिए प्रशासन ने खास व्यवस्था की है.
Mahashivratri 2023: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि बनाई जा रही है. झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) मंदिर में महाशिवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. शनिवार अल सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें अपनी बारी आने का इंतजार कर रही हैं.
हाथ में जल और बाबा के श्रृंगार का सामान लिए लोग बाबा का जय-जयकार कर रहे हैं. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी लाइन में लगे हैं. भक्तों की भारी भीड़ आने का अनुमान पहले से ही प्रशासन को था. इसलिए जिला प्रशासन की ओर से मुकमल तैयारी की गई हैं. व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को जलार्पन करवाया जा रहा है.
देखें वीडियो...
देवघर में शिव और शक्ति दोनों विराजमान
देवघर में शिव और शक्ति दोनों विराजमान हैं. महाशिवरात्रि पर आज के दिन शिव और शक्ति की पूजा करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. जलार्पण के साथ सिंदुर भी चढ़ाते हैं. साथ ही यहां पर बाबा के शिखर पर पर लगे पंचशूल पर मुकुट को भी चढ़ाने की परंपरा है.
तीर्थ पुरोहित बताते हैं कि द्वादश ज्योतिर्लिंग में से बाबा बैद्यनाथ धाम ही एक ऐसा ज्योर्तिलिंग है जहां शिव और शक्ति दोनों विराजमान हैं. महाशिवरात्रि के दिन श्रृंगार पूजा नहीं होती है. बल्कि चार पहर की विषेश पूजा की जाती और बाबा पर मुकुट भी चढ़ाया जाता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











