
Maharashtra Protest: शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन, हाथ जोड़कर समझाते नजर आईं सुप्रिया सुले
AajTak
महाराष्ट्र में शरद पवार के घर के बाहर भारी हंगामे की खबर है. खबर है कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन किया है. शरद पवार के घर के बाहर आई भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल पिछले 4-5 महीने से चल रही है. कर्मचारियों की मांग थी कि स्टेट ट्रांस्पोर्ट की बसों का निजीकरण नहीं होना चाहिए. प्रदर्शनकारियों से सुप्रिया सुले ने बात करने की कोशिश भी की. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











