
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका! उद्धव ने बुलाई महाविकास अघाड़ी की आपात बैठक
AajTak
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी हलचल मच गई है, एक बार फिर सत्ताधारी महाविकास आघाड़ी को ज़ोरदार झटका लगा है. विधान परिषद चुनाव में छह में से आघाड़ी के सिर्फ 5 उमीदवार चुन कर आए हैं, वही बीजेपी के पांचों उम्मीदवार जीत गए हैं. महाराष्ट्र में विधान विधान परिषद चुनाव में 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार मैदान में थे. दसवें सीट पर कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के बीच संघर्ष देखने को मिला, जिसमें भाई जगताप को जीत मिली और चंद्रकांत हंडोरे हार गए. हार के झटके के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने दोपहर गठबंधन की बैठक बुलाई है. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे कुछ समर्थकों के साथ सूरत के एक होटल में हैं. माना जा रहा है कि शिंदे के साथ 20 विधायक हैं. आज दोपहर 2 बजे एकनाथ शिंदे सूरत से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. पूरी खबर के लिए देखें ये एपिसोड.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











