Maharashtra Political Crisis: 11 बजे बीजेपी की अहम बैठक, अगले 48 घंटे में फडणवीस लेंगे सीएम पद की शपथ
AajTak
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में बीजेपी एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बना सकती है. ऐसे में फडणवीस को सीएम बनाया जा सकता है. 1 जुलाई को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा जा सकता है. आज 11 बजे बीजेपी की बैठक में आगे का फैसला होगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में हार के बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सीट भी छोड़ दी. साथ ही एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कोई हमसे शिवसेना नहीं छीन सकता.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











