
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र: इधर बगावत, उधर सरकार का नया फॉर्मूला... लेकिन राज्यपाल के पास जाएगा कौन? जानिए किसके पास क्या विकल्प?
AajTak
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट को सुलझाने के लिए अब फ्लोर टेस्ट ही एकमात्र रास्ता नजर आ रहा है. अगर फ्लोर टेस्ट होता है कि बीजेपी, शिंदे गुट और उद्धव के पास क्या विकल्प होगा, जानिए..
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है. एक ओर शिवसेना में बगावत बढ़ती जा रही है. एक के बाद एक उसके विधायक टूटते जा रहे हैं. तो अब दूसरी ओर सरकार बनाने का नया फॉर्मूला भी निकलकर सामने आ रहा है.
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों को साथ लेकर सरकार बना सकती है. अंदरखाने ऐसी भी बातचीत चल रहीं हैं कि शिंदे और बीजेपी कैंप में सरकार बनाने की शर्तों पर विचार-विमर्श हो रहा है.
अगर बीजेपी और बागी विधायकों की मिलकर सरकार बनती है, तो इसमें एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. वहीं, शिंदे गुट के 8 विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 5 को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. जबकि, बीजेपी के गुट से 29 मंत्री बन सकते हैं. इतना ही नहीं, एकनाथ शिंदे ये भी चाहते हैं कि जो निर्दलीय विधायक उनके साथ आए हैं, उन्हें बीजेपी अपने कोटे से मंत्री बनाए.
लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये सरकार बनेगी कैसी? नई सरकार बनने के लिए पुरानी सरकार का गिरना जरूरी है. लेकिन पुरानी सरकार तभी गिरेगी, जब फ्लोर टेस्ट होगा. अब यहां भी एक सवाल ये है कि फ्लोर टेस्ट के लिए राज्यपाल के पास कौन जाएगा?
ये भी पढ़ें-- महाराष्ट्र: 8 कैबिनेट मंत्री-5 MoS, शिंदे डिप्टी सीएम! बीजेपी के साथ इस फॉर्मूले पर सरकार बनाने की तैयारी
कौन करेगा राज्यपाल से मांग?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











